RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की नीलाम पत्र वादों की समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 मई।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीलाम पत्र वादों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी से उनके वादों से संबंधित निष्पादन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को दफा 7 नोटिस जारी करने, बॉडी वारंट की संख्या बढ़ाने तथा सभी अभिलेखों को सही तरीके से संधारित करते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए सप्ताह में दो दिन कोर्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने एवं प्रतिदिन का प्रगति प्रतिवेदन गूगल डॉक्यूमेंट पे अपलोड एवं ससमय मासिक प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिए।
इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर), स्थापना उप समाहर्ता, एलडीएम, बैंक प्रतिनिधि, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व शाखा), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 24 मई 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए आपराधिक तत्वों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई:अनुपम राजन

rktvnews

इंडिया ब्लाक किधर?

rktvnews

25 फरवरी को दिल्ली में होगा कला-संस्कृति और परंपराओं का संगम “अपनो बुंदेली उत्सव”।

rktvnews

एक ही सांचे में ढला है संस्कृत की बेहाली और बहाली का कांड।

rktvnews

गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 20 (यार्ड 130) का जलावतरण।

rktvnews

Leave a Comment