RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:डीएम की संवेदनशील पहल, जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक पहुँचा सरकारी सहयोग।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)01 मार्च।जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह की संवेदनशील पहल और मार्गदर्शन में हाजीपुर स्थित सर्किट हाउस में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना ‘संबल’ के तहत सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र लाभुकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे सम्मानपूर्वक और आत्मविश्वास के साथ जीवन यापन कर सकें।
वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने इस पहल के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान वैशाली जिले के कुल 16 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 06 लाभुकों को टी.एल.एम. किट तथा 04 लाभुकों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। सहायक उपकरण प्राप्त कर लाभुकों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
समापन अवसर पर जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने पुनः दोहराया कि दिव्यांगजनों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि ‘संबल’ सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभुक तक पारदर्शिता और तत्परता के साथ पहुँचाया जाए। डीएम ने आश्वस्त किया कि वैशाली जिला प्रशासन भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों को सशक्त बनाने की दिशा में सतत कार्य करता रहेगा।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम : उपायुक्त ने बोड़ाम प्रखंड के लायलम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

rktvnews

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने मलावी के राष्ट्रपति से मुलाकात की; प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत का नेतृत्व किया।

rktvnews

सामाजिक एवं तथ्यपूर्ण है “अनायास” की रचनाएं:देवलाल सिंह

rktvnews

दरभंगा:गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी वस्त्रों का किया गया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:संतुलित उर्वरक उपयोग से किसानों को मिलेगी आर्थिक समृद्धि : डॉ. राम

rktvnews

Leave a Comment