RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मतपेटिका रिसीविंग कार्य का किया अवलोकन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )23 फरवरी। नगरपालिका आम निर्वाचन के तहत बाजार समिति बिशुनपुर, पचंबा परिसर में मतपेटिका रिसीविंग का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया है। मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न मतदान केंद्रों से लौट रहे पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान दल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतपेटिकाएं जमा किया। परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। रिसीविंग काउंटरों पर दंडाधिकारी एवं संबंधित कर्मी तैनात हैं, जो मतपेटिकाओं की सील, टैग एवं आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया। प्रत्येक मतपेटिका को प्राप्ति रजिस्टर में विधिवत दर्ज किया गया। इसके साथ ही मतदान दलों से उपयोग किए गए चुनाव सामग्री की भी जांच कर जमा की गई पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी द्वारा संपूर्ण व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की गई ।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि रिसीविंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। परिसर में पर्याप्त रोशनी, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है, ताकि मतदान कर्मियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। मतपेटिकाओं को सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में रखने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है और 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की गई है। समूची प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है, जिससे निर्वाचन कार्य की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी हुई है।

Related posts

आगामी खरीफ फसल 2023-24 के दौरान 521.27 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीद का अनुमान।

rktvnews

भोजपुर: दौलतपुर प्राचीन मठिया में “कृष्ण गोवर्धन” की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

rktvnews

नारनौल:मनुष्य के जीवन में पहला गुरू उसके माता-पिता होते हैं: विपिन शर्मा

rktvnews

दरभंगा:आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत छात्र और छात्राओं को दी गई जानकारी।

rktvnews

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने सागर परिक्रमा यात्रा चरण-V का शुभारंभ किया

rktvnews

खैरागढ़:प्रतिरोध के मौलिक स्वर : उपनिवेशवाद विरोधी आंदोलन में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनजातियों के योगदान पर हुआ सार्थक विमर्श

rktvnews

Leave a Comment