RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

रेड जायंट मूवीज़ की ‘KHxRK’ के साथ 47 साल बाद कमल हासन  और रजनीकांत होंगे एक साथ।

RKTV NEWS/ (एजेंसी,BUZZ COMMUNICATION)21 फरवरी।रेड जायंट मूवीज़ की फ़िल्म ‘KHxRK’ (केएच एक्स आरके) के साथ भारतीय सिनेमा एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है, क्योंकि इसके ज़रिए भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े और प्रतिष्ठित दिग्गज कमल हासन और रजनीकांत, 47 वर्षों बाद एक बार फिर एक साथ नज़र आने वाले हैं।

गौरतलब है कि इन दोनों महान कलाकारों ने आख़िरी बार 1970 के दशक में एक साथ काम किया था। अब, लगभग पाँच दशकों बाद उनका एक बार फिर साथ आना भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक मानी जा रही है क्योंकि यह फिल्म दो ऐसी विरासतों का संगम है, जिन्होंने न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पीढ़ियों तक दर्शकों को प्रभावित किया है।

फिलहाल इस फ़िल्म का निर्माण रेड जायंट मूवीज़ द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने इन दोनों सिनेमाई दिग्गजों को एक साथ लाने का सपना साकार किया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म को भव्यता, विरासत और बेहतरीन कहानी कहने के जश्न के रूप में पेश करने का बीड़ा  है।

इस अवसर पर रेड जायंट मूवीज़ के एक प्रवक्ता का कहना है, “कमल हासन और रजनीकांत, सर को इस फिल्म के लिए एक साथ लाना हमारे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हम इस ऐतिहासिक सुखद घटना का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित, आभारी और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण है, और हम इस यात्रा को पूरी ज़िम्मेदारी और कृतज्ञता के साथ शुरू कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य उनके अद्वितीय योगदान और विरासत को सबसे प्रभावशाली तरीके से सेलिब्रेट करना है।”

फिलहाल इस फिल्म का निर्देशन जानेमाने फिल्ममेकर नेल्सन दिलीपकुमार हैं, जिन्होंने हाल ही में ब्लॉकबस्टर फ़िल्म जेलर के साथ ज़बरदस्त सफलता हासिल करते हुए खुद को देश के सबसे प्रभावशाली कमर्शियल निर्देशकों में स्थापित किया है। फिल्म का संगीत तैयार किया है अनिरुद्ध रविचंदर, जिनका संगीत ब्लॉकबस्टर फिल्मों को नई ऊँचाइयाँ देता रहा है। कमल हासन और रजनीकांत की बेमिसाल अदाकारी से सजी ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी, इन तीन भाषाओं में भव्य पैमाने पर रिलीज़ होगी

फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियाँ फिलहाल गोपनीय रखी गई हैं और आने वाले समय में आधिकारिक रूप से साझा की जाएँगी। इतना तय है कि ‘KHxRK’ (केएच एक्स आरके) भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय जोड़ने जा रही है।

https://www.instagram.com/reel/DVArjsHkx1Z/?igsh=MTJvODRmeWRiaTk4OA==

Related posts

पितृपक्ष मेला के अवसर पर पहली बार बड़ी आवासन हेतु बनाया गया है भव्य टेंट सिटी।

rktvnews

अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र ने इतिहास रचा, 51.35 प्रतिशत कुल मतदानके साथ पिछले 35 वर्षों में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया।

rktvnews

भोजपुर:जदयू विधायक के कमिश्नरी निर्माण समर्थन के बावजूद नीतीश ने साधी चुप्पी, संघर्ष समिति में रोष,दिया अल्टीमेटम।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में विभिन्न मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की पहल पर फोरेस्टब्लॉक ग्राम पंचायत के दलमाबेड़ा टोला के नागरिकों को वर्षो बाद जाति प्रमाण-पत्र बनना शुरू।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:प्रधानमंत्री के कौशल भारत ने कुशल भारत के संकल्प को रेखांकित किया : सांसद

rktvnews

Leave a Comment