RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हनुमानगढ़ जिले में नौरंगदेसर उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ।

हनुमानगढ़/राजस्थान 21 जुन। बजट 2023-24 में नौरंगदेसर ग्राम पंचायत में नवीन उपतहसील सृजित करने की घोषणा की गई थी जिसे बुधवार को मूर्त रूप देते हुए नौरंगदेसर में उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ किया गया । कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपतहसील कार्यालय खोले जाने कि स्वीकृति के साथ ही नवीन उपतहसील कार्यालय में 6 अतिरिक्त पद सृजित करने कि घोषणा की थी । इस अवसर पर राजीव गांधी सेवा केंद्र पर आयोजन कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चौधरी विनोद कुमार, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी अशोक असीजा, तहसीलदार हरदीप सिंह, पूर्व प्रधान जयदेव भिडासरा, कृषि उपज मंडी समिति के चेयरमैन अमर सिंह सिहाग, भूपेंद्र चौधरी, सरपंच संदीप सिद्धू , जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर, मैनावाली सरपंच बद्री सिराव व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ग्राम पंचायत नौरंगदेसर सरपंच संदीप गुरसेवक सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम कि शुरुआत विधिविधान से हुई तथा नायब तहसीलदार भावना शर्मा ने पूजा अर्चना की । इस मौके पर आए हुए अतिथियों का ग्रामीणों ने माला व साफा पहना कर स्वागत किया । इस अवसर पर हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि नई उपतहसील नौरंगदेसर में 15 पटवार हल्को को जोड़ा गया है, आसपास के 15 पटवार मंडल के निवासियों के समस्त कार्य अब उपतहसील नौरंगदेसर में हो सकेंगे । यहां के निवासियों को अब दूर शहर में नहीं जाना पड़ेगा इससे उनके समय और धन कि बचत होगी, आमजन को राहत मिलेगी । इसके साथ ही चौधरी विनोद कुमार ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री की मंशा है कि गांव के प्रत्येक नागरिक को घर बैठे सुविधा मिलनी चाहिए, किसान अपने सभी कार्य गांव में ही करवा सके ताकि उन्हें कहीं और ना जाना पड़े । पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा ने कहा कि नौरंगदेसर उपतहसील बनने से यह आसपास के गांवों व ढाणियों के लिए वरदान साबित होगी। ग्रामीणों को पहले छोटे-छोटे कामों के लिए 30 से 35 किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय जाना पड़ता था परंतु अब नौरंगदेसर के उप तहसील बनने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी ।
हनुमानगढ़ नायब तहसीलदार भावना शर्मा को उपतहसील नौरंगदेसर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है । इस अवसर पर जिला परिषद के अधिकारी अनिल कुमार, ग्राम विकास अधिकारी आजाद सहारण , रणजीतपूरा सरपंच मनोज सिंवर, मोहन मगरिया सरपंच राजेश कुमार, लखुवाली सरपंच शमशाद, 1 एसटीबी सरपंच वारिस अली, भोमपुरा के सरपंच राकेश भारी, अराईयावाली सरपंच स्वर्णदीप, मटोरियावाली ढाणी से बलदेव सिंह, 31 एनडीआर डायरेक्टर भानीराम बगड़िया, लखुवाली डायरेक्टर नेतराम मेघवाल आदि उपस्थित रहे । मंच संचालन मदन बेगड़ ने किया ।

Related posts

नितिन गडकरी ने राजस्थान में सड़कों को चौड़ा करने के लिए 972.80 करोड़ रुपये और सीआरआईएफ के अंतर्गत 384.56 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

rktvnews

भारतीय नौसेना द्वारा 14 दिसंबर, 2023 से 23 मार्च, 2024 तक संचालित किये जा रहे समुद्री सुरक्षा अभियान (‘ऑपरेशन संकल्प’)

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने ठंड को देखते हुए विद्यालय के संचालन अवधि में किया बदलाव।

rktvnews

भोजपुर: अयोध्या दर्शन यात्रा का 16वां जत्था रवाना।

rktvnews

18 सितंबर को बक्सर में रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने24.24 करोड रुपए की परियोजना14 एम०एल०डी०एसटीपी प्लांट का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment