RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट द्वारा पटना विमेन्स कौलेज में लगाया गया स्वास्थ्य जाँच शिविर।

दो सौ से अधिक छात्राओं और अभिभावकों की हुई निःशुल्क जाँच।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )07 जनवरी। इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च,बेऊर के तत्त्वावधान में स्थानीय पटना विमेन्स कालेज परिसर में दो दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य-जाँच शिविर लगाया गया, जिसमें संस्थान के चिकित्सकों और तकनीशियनों ने महाविद्यालय की छात्राओं एवं अभिभावकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तथा उचित परामर्श दिए। संस्थान की ओर से निःशुल्क नेत्र-जाँच, रक्त-शर्करा की जाँच और रक्त-चाप की जाँच सहित अस्थि, नस, स्नायु तथा पेशियों से संबंधित सभी पीड़ा और परेशानियों की जाँच, उपचार एवं फ़िज़ियोथेरापी की व्यवस्था की गयी थी।
यह जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक-प्रमुख डा अनिल सुलभ ने बताया कि गत शुक्रवार से आरंभ हुए दो दिनों के इस शिविर में दो सौ से अधिक छात्राओं और अभिभावकों की जाँच की गयी है। नेत्र-रोग से पीड़ित 66 रोगियों को विशेष-जाँच एवं उपचार के लिए संस्थान के बेऊर स्थित बाह्य-रोगी विभाग में बुलाया गया है।
शिविर में डा नवनीत कुमार, प्रो देवराज, फ़िज़ियो-इंटर्न आरती कुमारी, ओफ्थालमोलौजी इंटर्न प्रिया कुमारी, रीना प्रभा, लैब टेक्नोलौजिस्ट निशा भारती और निशा सिंह ने अपनी सेवाएँ दी।

Related posts

कोयला मंत्रालय एवं कोल इंडिया लिमिटेड ई-खरीद में अग्रणी।

rktvnews

मध्यप्रदेश: 1,320 करोड़ से अधिक राशि की सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर:ईद-उल-अजहा पर आरा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, हजारों लोगों ने अदा की नमाज।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक स‌द्भाव के साथ मनाएं होली : जिलाधिकारी

rktvnews

नारनौल:विकसित भारत-विकसित हरियाणा की मजबूत कड़ी बनेंगी लखपति दीदी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

देहरादून:हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

rktvnews

Leave a Comment