RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने एम. अनन्तशयनम आयंगर को पुष्पांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 04 फ़रवरी।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, एम. अनन्तशयनम आयंगर की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश; संसद सदस्यों; पूर्व सांसदों तथा लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह ने भी श्री आयंगर को पुष्पांजलि अर्पित की।
एम. ए. आयंगर एक वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और सुविख्यात सांसद थे। वह केंद्रीय विधान सभा, संविधान सभा, अंतरिम संसद तथा पहली से तीसरी लोक सभाओं के सदस्य रहे। वर्ष 1952 में पहली लोक सभा के गठन के समय, उन्हें सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया था। इससे पूर्व वह संविधान सभा (विधायी) के उपाध्यक्ष तथा अस्थायी संसद के उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे। तत्कालीन लोक सभा अध्यक्ष, जी. वी. मावलंकर के आकस्मिक निधन के बाद, 8 मार्च 1956 को श्री आयंगर को सर्वसम्मति से लोक सभा का अध्यक्ष चुना गया। वर्ष 1957 में वह पुनः सर्वसम्मति से दूसरी लोक सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। तीसरी लोक सभा के लिए निर्वाचित होने के बाद, उन्होंने बिहार के राज्यपाल का पद ग्रहण करने हेतु अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
श्री आयंगर का निधन 19 मार्च 1978 को हुआ।

Related posts

गया:होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक।

rktvnews

बीआईएस द्वारा देशभर में छात्रों के लिए 6427 मानक क्लब स्थापित!’मानक कक्षा’ के लिए ₹1 लाख, प्रयोगशाला के लिए पचास हज़ार की वित्तीय सहायता।

rktvnews

नक्‍शा क्षमता निर्माण कार्यक्रम का दूसरा चरण 2 जून से पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में शुरू किया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर:सजग रचनाकार संस्थान ने की बैठक ,विभिन्न विषयों पर किया विचार विमर्श।

rktvnews

कर्नाटक के हम्पी में आयोजित संस्कृति मंत्रालय की जी-20 संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक का उद्घाटन सत्र आज

rktvnews

देवघर:मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment