RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएएस के दिवाकर जयंत ने नौसेना आयुध के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 फरवरी।आईएनएएस के दिवाकर जयंत ने 2 फरवरी 2026 को रक्षा मंत्रालय के नौसेना मुख्यालय में नौसेना आयुध महानिदेशक (डीजीओएनए) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है । वह पी. उपाध्याय का स्थान लेंगे, जो 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
दिवाकर जयंत भारतीय नौसेना आयुध सेवा के 1991 बैच के हैं। उन्होंने 28 दिसंबर 1992 को भारतीय नौसेना के नौसेना आयुध संगठन में कार्यभार संभाला और 33 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान मुंबई, विशाखापत्तनम और अलवाय स्थित नौसेना आयुध डिपो और राष्ट्रीय नौसेना कार्यालय/रक्षा मंत्रालय में मुख्य महाप्रबंधक और महाप्रबंधक/प्रधान निदेशक सहित विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।
श्री जयंत आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और टॉरपीडो के जीवन-चक्र प्रबंधन में विशेषज्ञ हैं। वह विस्फोटक अवसंरचना परियोजनाओं की योजना बनाने में निपुण हैं। इसके अतिरिक्‍त, उन्हें मानव संसाधन और प्रशासन का व्यापक ज्ञान है। उन्‍होंने प्रतिष्ठित एपीपीपीए कोर्ष (2017-18) भी पूरा किया है।

Related posts

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 समारोह के उपलक्ष्य में आज पूरे जिले के 1555 ग्राम संगठनों (VOs) में विशेष कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी ने किया बड़ौत मंडी का निरीक्षण,बड़ौत मंडी को आधुनिक रूप में किया जाएगा विकसित!बड़ौत मंडी के मुख्य द्वार व अन्य स्थानों पर मिली गंदगी जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

जांच दल ने किया अपशिष्ट प्रबंधन का भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

रोहतास:जिलास्तरीय रबी कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

rktvnews

मनोविज्ञान विभाग द्वारा विभागीय सेमिनार आयोजित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में DMFT और ABF की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment