RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:देश एवं राज्यों के विकास को नई दिशा देने और सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने वाला है केंद्रीय बजट: पुष्कर सिंह धामी

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)01 फरवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देने के साथ ही सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में आर्थिक विकास तेज करने, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सबका साथ-सबका विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विकासोन्मुखी और समावेशी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि इसमें किसानों, महिलाओं, वंचितों, युवाओं, छोटे उद्यमियों और पिछड़े वर्ग पर विशेष ध्यान दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और अवसंरचना के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। ये पूरे देश के साथ ही उत्तराखण्ड के लिए भी लाभकारी साबित होंगे और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि बजट में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और जम्मू-कश्मीर के लिए पर्यावरण-अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की योजना है। उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में बजट ने पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया है, जो विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों, पशुपालन, उच्च मूल्य कृषि, पर्यटन और MSME के लिए किए गए बजट प्रावधान राज्य की ग्रामीण और पर्वतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में पर्यावरण व ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी और बायोफार्मा क्षेत्र में किए गए निवेश से राज्य और देश दोनों का दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार बजट में घोषित योजनाओं और प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ पूरी तरह सहयोग करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट न केवल देश की आर्थिक ताकत को बढ़ाएगा, बल्कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी समान रूप से विकास के अवसर देगा।

Related posts

बक्सर:मीडिया कोषांग-सह-एम०सी०एम०सी० कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर : मजदूर की बेटी आई टाॅपर लिस्ट मे! शाहपुर की तान्या को इंटरमीडिएट की परीक्षा मे मिला 91.6 प्रतिशत! बढ़ाया परिवार का मान सम्मान

rktvnews

भारत के युवा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

राष्ट्रपति की आईआईआईटी, लखनऊ के दूसरे दीक्षांत समारोह में गरिमामयी उपस्थिति

rktvnews

मोतीहारी: फाइलेरिया परजीवी की खोज को जिले में होगी नाइट ब्लड सर्वें की शुरुआत।

rktvnews

अशोक राम को मिला भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद का दायित्व ।

rktvnews

Leave a Comment