RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:डीएम के निर्देश पर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)30 मार्च।जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी (रसोई गैस) की आपूर्ति व्यवस्था अब पूरी तरह सामान्य हो गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा गैस आपूर्ति की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रशासनिक स्तर पर गैस एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मांग के विरुद्ध लगातार आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। इससे पूर्व में उत्पन्न समस्या में तेजी से सुधार हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति को पूर्णतः सामान्य कर दिया गया है तथा उपभोक्ताओं को होम डिलिवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
वर्तमान व्यवस्था के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 45 दिनों तथा शहरी क्षेत्रों में लगभग 25 दिनों के अंतराल के बाद अगली बुकिंग एवं डिलिवरी का नंबर निर्धारित किया जा रहा है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध हो सके और आपूर्ति व्यवस्था संतुलित बनी रहे।
प्रारंभिक दिनों में गैस उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं में आशंका के कारण गोदामों पर भीड़ देखी जा रही थी, किंतु अब आपूर्ति सामान्य होने एवं होम डिलिवरी व्यवस्था सुदृढ़ होने से भीड़ में उल्लेखनीय कमी आई है। जिला पदाधिकारी द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों या गोदामों पर भीड़ न लगाएं तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होम डिलिवरी व्यवस्था का लाभ उठाएं।

Related posts

अटल इनोवेशन मिशन, स्वीडिश दूतावास ने सतत भविष्य के लिए युवाओं के नेतृत्व वाले समाधानों का शुभारंभ करते हुए शीस्‍टैम (SheSTEM) 2024 का महोत्‍सव मनाया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रूस का सर्वोच्च राष्‍ट्रीय पुरस्कार प्राप्‍त किया।

rktvnews

भोजपुर जिला भाजपा सदस्यता अभियान की विधिवत शुरूआत।

rktvnews

भोजपुर : सरकार असंभव को संभव करने का कर रही प्रयास : राहुल तिवारी  

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में भगवान बुद्ध से संबंधित पिपरहवा पवित्र अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

Cyara ने एंटरप्राइज़ AI कस्टमर एक्सपीरियंस लीडरशिप का विस्तार करने के लिए सुशील कुमार को सीईओ नियुक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment