RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों और कार्य एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य में तेजी लाकर इसे समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि आमजनों को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध संसाधनों, कार्य की गति एवं सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की तथा आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्य को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी, निदेशक एनईपी, अंचल अधिकारी आरा सदर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर महामहिम शेख तमिन बिन हमद अल थानी से बातचीत की।

rktvnews

3 मार्च की जन विश्वास रैली की तैयारी को लेकर माले नगर कमेटी की बैठक संपन्न!

rktvnews

दुमका जिले की सखी मंडल 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा निर्माण व बिक्री में निभा रही है अहम भूमिका।

rktvnews

भोजपुर:RYA के राज्य सह सचिव कॉमरेड पंचम मांझी को दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

जन आधार योजना ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया राजस्थान का नाम – ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स 2023 में “डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन सोशल सेक्टर” श्रेणी में जीता गोल्ड अवार्ड – आयोजना मंत्री ममता भूपेश ने दी अधिकारियों को बधाई

rktvnews

जिलाधिकारी द्वारा प्लास्टिक, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (PWMU), बसंतपुर का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment