RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 28 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि श्री अजीत पवार जी महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी एक कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित थे। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका संकल्प भी सराहनीय था। श्री मोदी ने कहा, “उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में लिखा:

श्री अजीत पवार जी जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका उत्साह भी सराहनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ऊँ शांति।

Related posts

नवादा: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के कर कमलों द्वारा सदर अस्पताल, नवादा के महिला वार्ड का जीर्णोद्धार।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पैतृक गांव अटारी में भव्य स्वागत! किसानों की पीड़ा को मैंने करीब से देखा, उनकी खुशहाली मेरी पहली प्राथमिकता :मुख्यमंत्री

rktvnews

गोपालगंज :सैनिक स्कूल गोपालगंज ने भव्यता के साथ अपना बीसवाँ वार्षिकोत्सव मनाया।

rktvnews

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोक सभा अध्यक्ष ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

इंदौर:सीएम हेल्पलाइन का गुणवत्तापूर्ण समय-सीमा में निराकरण किया जाए सुनिश्चित : शिवम वर्मा

rktvnews

भोजपुर:कमांडिंग आफिसर से स्थाई प्राचार्य बने प्रो डा शहाबुद्दीन बोले छात्रहित सर्वोपरि।

rktvnews

Leave a Comment