RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:जनता की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग का सख्त एक्शन।

औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर वार्ड प्रभारी निलंबित।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)21 जनवरी।सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग जनता से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को अशोका गार्डन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 71 के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वार्ड कार्यालय में वार्ड प्रभारी की अनुपस्थिति पाई गई। मौके पर पेंशन संबंधी कार्यों के लिए आए नागरिकों को वार्ड प्रभारी के नदारद रहने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पर मंत्री श्री सारंग ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री श्री सारंग के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त द्वारा वार्ड प्रभारी अमितोज सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जनसेवा में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करना आवश्यक है, ताकि आम नागरिकों को समय पर और सुचारु रूप से सेवाएं मिल सकें।
मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड कार्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और नागरिकों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Related posts

सारण:छपरा सदर अस्पताल का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत किया जायेगा सर्टिफिकेशन।

rktvnews

भारतीय और हांगकांग के सीमा शुल्क विभाग ने व्यापार-आधारित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 4 गिरफ्तार।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने की कर-करेत्तर, राजस्व कार्य व सीएम डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

rktvnews

बागपत:प्रबुद्धजनों ने जिले के विभिन्न वर्गों के साथ विचार-विमर्श कर 2047 के विजन डॉक्यूमेंट के लिए संकलित किए सुझाव।

rktvnews

नई दिल्ली:बिहार को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, Gartex Texprocess India Expo में दिखा विज़न।

rktvnews

Leave a Comment