RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने की सामाजिक संगठनों के साथ बैठक।

एक पेड़ मां के नाम अथवा Palnt4Mother करके सोशल मीडिया पर डालें नागरिक।

10 को सुबह सात बजे सभागार के पीछे होगी पौधारोपण की शुरुआत, 5.30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य।

नागरिकों ने जिला प्रशासन की इस पहल को सराहा।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा )08 जुलाई। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत 10 जुलाई को सुबह 7 बजे बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत होगी‌। इस बार जिला महेंद्रगढ़ में 5.30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए आज उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पंचायत भवन में समाजिक संगठनों व एनजीओ के साथ बैठक की।
डीसी ने बताया कि इस अभियान में जिला के नागरिक, एनजीओ, सामाजिक संगठन व अधिकारी-कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ भाग लेंगे। सभी नागरिक एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी फोटो Palnt4Mother करके सोशल मीडिया पर डालेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला की सभी व्यायाम शालाओं, जलघर आंगनवाड़ी, स्कूल, कॉलेज तथा सरकारी जमीन पर सघन रूप से पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जलशक्ति अभियान के तहत 2.5 लाख, शिक्षा विभाग 51 हजार तथा मुफ्त सप्लाई 75 हजार की होगी‌। इस दौरान वन विभाग लगभग 1.54 लाख पौधे लगवाएगा।
डीसी ने सभी सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि जिस तरह गर्मी के सीजन में छबील लगाकर समाज सेवा करने का काम किया है उसी प्रकार इस पौधारोपण अभियान में भी सभी सामाजिक संगठन व एनजीओ बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के साथ समाज मिलकर कार्य करें तो हर मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा सजग नागरिक ही समाज में बदलाव ला सकते हैं।
इस मौके पर सभी सामाजिक संगठनों से आए नागरिकों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर डीएफओ राजकुमार, फॉरेस्ट ऑफिसर रजनीश, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉ एसपी सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ये हैं वन विभाग की नर्सरियां

वन विभाग महेंद्रगढ़ की ओर से नागरिकों को मुफ्त में पौधे दिए जा रहे हैं। कोई भी नागरिक वन विभाग की सात नर्सरींयों से पौधे प्राप्त कर सकते हैं। जिला में कृष्णावती नीरपुर, लहरोदा, सीहमा, भु़गांरका, महेंद्रगढ़ (फॉरेस्ट कंपलेक्स महेंद्रगढ़), झगड़ोली, धनौंदा में वन विभाग की नर्सरियां हैं। जिला महेंद्रगढ़ में लगभग 75 हजार पौधे मुफ्त में दिए जाएंगे।

Related posts

बिहार:25 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं 24 में ही मामला सेटल कर देंगे: PK

rktvnews

मोहाय इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन।

rktvnews

चतरा : DMFT योजनाओं के चयन को लेकर जिलेभर में विशेष ग्राम सभा सह शिविर प्रारंभ।

rktvnews

नवादा:दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साईकिल वितरित।

rktvnews

मिथिला कला की समग्र पुस्तक का शुभारंभ: मधुबनी की सांस्कृतिक धरोहर का व्यापक अध्ययन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment