RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:सड़क सुरक्षा समिति और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त तत्वाधान में समाहरणालय प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )18 जनवरी।सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को समाहरणालय प्रांगण में सड़क सुरक्षा समिति और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य है लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियम, हेलमेट का उपयोग, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के संबंध में जागरूक करना। साथ ही बताया गया कि रक्तदान महादान है, इससे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान उपायुक्त, रामनिवास यादव ने स्वयं रक्तदान किया तथा मौके पर उपस्थित रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। साथ ही रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरो को उपहार के रूप में हेलमेट प्रदान किया गया। इस दौरान कुल 105 यूनिट रक्तदान किया गया। मौके पर उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों/समाज सेवी संस्थाओं/युवाओं के द्वारा रक्तदान किया गया तथा सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का उचित अनुपालन, हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि दुर्घटना की वजह से घायल या बीमारी की वजह से रक्त की कमी से जूझ रहे व्यक्ति को, रक्त मिलने से उस व्यक्ति का जीवन बच पाता है। साथ ही सभी से रक्तदान करने की अपील की और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने को कहा।
इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि गिरिडीह जिले में खून की कमी से किसी की मौत न हो, जिला प्रशासन इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में समय समय पर जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक संख्या में रक्त का संग्रह किया जाय और जरूरतमंद लोगों को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाय। इसके लिए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मियों/रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों और अन्य संबंधित कर्मियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी गिरिडीह जिला प्रशासन रक्तदान को लेकर निरंतर बेहतर कार्य करता रहेगा ताकि जिले में रक्त की कमी न हो पाएं। ऐसे में उपायुक्त ने जिलेवासियों से जरूरतमंदों के काम आने के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आने की भी अपील की। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियम के संबंध में जागरूक करने हेतु हेलमेट का वितरण किया गया।
इसके अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोगों को सड़क सुरक्षा प्रबंधन, हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग, यातयात नियमों का उचित अनुपालन समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया उपलब्ध कराई जा सकें। इसी क्रम में आज समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसके माध्यम से लोगों के द्वारा रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने रक्तदान को सुरक्षित बताते हुए इसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। आगे उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि एक-दूसरे की जान बचाने की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने जिले के सभी वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा माह के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की।

Related posts

भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने चकिया गांव जा पीड़ित परिजनों से की मुलाकात! राजद के चहेते दे रहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम और नीतीश बने मूकदर्शक:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर के आरा में पूज्य संत शिवनाथ दास जी के हाथों रामभक्त हुए सम्मानित।

rktvnews

एनआईआरएल और महाप्रीत ने हरित ऊर्जा क्षेत्र स्थापित करने के लिए समझौता को आगे बढ़ाया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महिला कर्मियों से अश्लील व्यवहार करने वाला डाटा इन्ट्री ऑपरेटर आलोक को भेजा गया जेल, संविदा हुई समाप्त।

rktvnews

दरभंगा एनआईसी में तकनीकी प्रबंधक,सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं लेखापाल अभ्यर्थी को दिया गया नियुक्ति पत्र।

rktvnews

चतरा पहुंचे मुख्यमंत्री सोरेन,वर- वधू को दिया आशीर्वाद।

rktvnews

Leave a Comment