RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर संवेदक संघ ने बकाया भुगतान और बढ़ती लागत पर सरकार के विरुद्ध जताई नाराजगी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जून।भोजपुर संवेदक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल पार्वती चंद्रा में संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य कर चुके संवेदकों के लंबित भुगतान, बढ़ती निर्माण लागत तथा सरकार की नीतियों को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। संघ ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे।
संवेदकों ने आरोप लगाया कि आरआरएसएमपी योजना के तहत 100 करोड़ और 200 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाओं के कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कर दिए गए थे। कई पैकेजों में शामिल सड़कों को एक वर्ष पूर्व ही यातायात योग्य बना दिया गया, लेकिन नवंबर-दिसंबर 2025 से अब तक कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। वैश्विक परिस्थितियों के कारण अलकतरा (कोलतार) और इमल्शन की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। इसके बावजूद संवेदकों ने सड़क निर्माण कार्य पूरा किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संवेदकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएगा। बैठक में निर्मल कुमार सिंह, जीतू सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, शशि सिंह, विजयंत सिंह, रोहित सिंह, विवेक सिंह, अशोक यादव, अमरनाथ सिंह आदि रहे।

Related posts

सीतामढ़ी:सोनवर्षा प्रखंड के मड़पा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

जिला स्तर पर वन महोत्सव-2023 का शुभारंभ।

rktvnews

आईएनएस सुनयना (आईओएस सागर) एक महीने के सफल दौरे के बाद कोच्चि लौटा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03जुलाई 26

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण उत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment