RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

ऐतिहासिक महाराजा कॉलेज में प्राचार्य प्रो ओपी राय ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 अगस्त।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा का ऐतिहासिक महाराजा कालेज के प्रांगण में प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने 77वा स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया।इस मौके पर कालेज के शिक्षक कर्मचारी छात्र-छात्राएं और एनसीसी एनएसएस के कैडेट्स उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पर्व पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो राय ने कहा की आज ही के दिन,1947को लंबे संघर्ष के बाद फिरंगियों की गुलामी से आजाद हुआ था।और देश के प्रधानमंत्री ने लाल किला से तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रीय जश्न मनाया था।आज हम गर्व से कह सकते हैं की जिस स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत इसी मिट्टी के लाल बाबू कुंवर सिंह ने की थी उसके परिणाम स्वरूप अंततः हम सबो को आजादी मिली। पराधीन भारत से स्वाधीन भारत बना।इसी महाराजा कालेज में कुवर दादा ने अंग्रेजों को शिकस्त देकर अंग्रेजी सैनिकों और अफसरों को बंदी बनाकर रखा था। स्वतंत्रता का अपना झंडा फहराया और विजय पर्व मनाया था।इसका गवाह आरा हाउस आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कार्यक्रम को बखूबी सफल संचालन में प्रशाखा पदाधिकारी रमैया सिंह लगे रहे। मौके पर एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स और कॉलेज परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा में गंगाजल आपूर्ति योजना का किया लोकार्पण!हर घर पहुँचा शुद्ध पेय जल के रूप में गंगाजल।

rktvnews

भोजपुर:मानव उतना पाप नही कर सकता जितनी नारायण के नाम में है शक्ति: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

मध्यप्रदेश:मंत्रालय में हुआ वंदे-मातरम गायन।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर” खेलो झारखंड “अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एन.वाई.एफ) प्रतियोगिता 2023 में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में अपने कला से बिखेरेंगे जलवा।

rktvnews

भोजपुर: पुरानी रंजिश में हत्या,गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस पर बरसाई गोलियां!बचाव में पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल।

rktvnews

Leave a Comment