RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महापौर ने नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे अस्थाई वेंडिंग जोन का किया स्थल निरीक्षण।

शहर के स्टेशन रोड (नवादा थाना के बगल में), जगजीवन मार्केट, जिला स्कूल के सामने शौचालय परिसर सहित अन्य स्थानों का किया अवलोकन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जनवरी।शहर के विभिन्न स्थलों पर नगर निगम द्वारा अस्थायी रूप से बनाए जा रहे वेंडिंग जोन का शुक्रवार को महापौर इंदु देवी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान शहर के स्टेशन रोड (नवादा थाना के बगल में), जगजीवन मार्केट, जिला स्कूल के सामने शौचालय परिसर सहित अन्य स्थानों का अवलोकन किया गया। महापौर इंदु देवी द्वारा वेंडिंग जोन की व्यवस्था, स्थान चयन एवं आमजन की सुविधा से संबंधित बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आरा नगर निगम द्वारा शहर को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में वेडिंग जोन का निर्माण महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर नगर निगम की नगर आयुक्त अंजू कुमारी, टाउन प्लानर नीतीश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी दिव्या विकास, विकास कुमार , समाजसेवी आलोक अंजन छोटे,उपस्थित रहें। इसके अतिरिक्त आलोक अंजन उर्फ छोटे, वार्ड संख्या-2 के पार्षद प्रतिनिधि राहुल सिंह, भोला कुमार, अमर कुमार, विवेक कुमार, अनिल सिंह मौजूद रहें। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों में बृजेश राम, सोहन कुमार, मृत्युंजय सनी, अखिलेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर प्रमंडल के डाक विभाग ने बीमा अभियान के तहत 1200 लोगो से अधिक का डाक बीमा कर बिहार में बनाया दूसरा स्थान: डाक अधीक्षक

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर:श्री अन्न आधारित पकवान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोपाल:लोकसेवक ही शासन की लोक कल्याण और विकास की भावना को धरातल पर क्रियान्वित करने का हैं माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

ब्रिटिश इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों के लंबित भुगतान की प्रक्रिया कल से शुरू।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 जून 25

rktvnews

Leave a Comment