RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर : साइकल पोलो प्रतियोगिता:मध्यप्रदेश से हार तेलंगाना की टीम प्रतियोगिता से बाहर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 दिसंबर। साईकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तथा ऑल बिहार साईकिल पोलो एसोसिएशन के द्वारा स्थानीय हवाई अड्डा मैदान पर आयोजित हो रही 46वीं सीनियर, 44वीं जुनियर, 40वीं सब जुनियर राष्ट्रीय साईकिल पोलो प्रतियोगिता में आज कई रोमांचक मैच खेले गए।इस बात की जानकारी देते हुए ऑल बिहार साईकिल पोलो एसोसिएशन के प्रदेश सचिव चन्दन पाण्डेय ने बताया कि आज सब जुनियर वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना को शून्य के मुकाबले 08 गोल से छत्तीसगढ़ ने पश्चिम बंगाल को शून्य के मुकाबले 07 गोल से जबकि केरला ने मध्य प्रदेश को एक गोल के मुकाबले 05 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही श्री पाण्डेय ने बताया कि जुनियर वर्ग के शेष बचे क्वार्टर फाइनल में बिहार को उत्तर प्रदेश से शिकस्त खाने के बाद सेमीफाइनल का सफर थम गया वहीं तेलंगाना की टीम मध्य प्रदेश से हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इसके अलावा सीनियर वर्ग में हुए आज पहले सेमीफाइनल में वायु सेना ने इंडियन आर्मी को 01 के मुकाबले 19 गोल से हरा कर टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की जबकि टेरिटोरियल आर्मी ने उत्तर प्रदेश को 05 के मुकाबले 17 गोल से पराजित किया। इस प्रकार वायु सेना एवं टेरिटोरियल आर्मी को फाइनल में प्रवेश मिल गया।
इसके साथ साथ सब जुनियर वर्ग के आज हुए सेमीफाइन मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 02 के मुकाबले 06 गोल से हरा कर तथा केरला ने शून्य के मुकाबले 09 गोल से हरा कर फाइनल के लिए अपना स्थान पक्का किया।
इसके पूर्व आज के प्रतिस्पर्धा की शुरुआत करते हुए आर.वी.एस. पब्लिक स्कूल की निदेशिका डॉ कांति सिंह एवं प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ कुमार विजयेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर साईकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुवेंद्रु मलिक, महासचिव दिनेश सर्वे, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन एम एल नायक, चंदर राव, आर के मोहंती, सबदन पाण्डेय, रोहित कुमार, विकास कुमार, आदित्य कुमार, अखिलेश यादव, मिलिंद पटले प्रमोद तिवारी, अजय भावे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थें।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खजुराहो विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत।

rktvnews

बोकारो:बालीडीह में उत्पाद विभाग ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को किया जब्त।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा ई किसान भवन से कृषि योजनाओं की जानकारी हेतु प्रचार रथ किया गया रवाना,लगाये गए किसान चौपाल।

rktvnews

महाराजा कॉलेज की ऐतिहासिक, शैक्षणिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को ले सक्रियता बढ़ी!नैक ग्रेडेशन में ए ग्रेड के लिए तैयारी चल रही है:प्राचार्य ओम प्रकाश राय

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment