RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर :लक्की कुमारी के स्वर्ण सहित भोजपुर के भारोत्तोलको ने जीता सात पदक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 दिसंबर। जहानाबाद जिला भारोत्तोलन संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिहार राज्य भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारोत्तोलन जहानाबाद खेल भवन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।भोजपुर के खिलाड़ियों ने पिछले वर्ष से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत एवं चार कास्य पदक सहित कुल सात प्राप्त किया।
प्रतियोगिता मे नेकनाम टोला संतोष सिंह की पुत्री लकी कुमारी ने एक स्वर्ण सहित एक कांस्य पदक,सेमरिया राजु राय की बेटी गुड़िया कुमारी ने एक कास्य से पदक जगतपुर पकड़ी निवासी श्रवण कुमार सिंह के पुत्र आयुष राज ने रजत के साथ एक कास्य तथा प्रसान्त यादव ने एक रजत के साथ कास्य पदक जीता
संघ के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के आधार पर बिहार टीम का चयन किया जाएगा जो उतर प्रदेश मोदी नगर में 05 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी
उक्त प्रतियोगिता में भोजपुर जिले से दो तकनीकी पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं संतोष कुमार के अलावा दल प्रबंधक जयशंकर गुप्ता अंजली कुमारी, ने भाग लिया था। खिलाड़ियों की सफलता पर जिला खेल प्राधिकारी आलोक गौतम सर,भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष समाज सेवी डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता, जिला खेल कार्यालय से दिलीप कुमार एवं राजीव जी, अभय कुमार पांडे, शैलेश कुमार मनमोहन कुमार ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस बात की जानकारी संघ के संयोजक कुमार विजय ने दी

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 25 जनवरी 26

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत पंचायतों से एकत्र मिट्टी के कलश को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाने हेतु उपायुक्त द्वारा प्रतीकात्मक रूप से सौंपा गया।

rktvnews

दुमका:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्या,नियमानुसार ढंग से निष्पादित करने के लिए अधिकारियों को दिया निदेश।

rktvnews

जिला पदाधिकारी ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत की अपील सुनवाई ।

rktvnews

भोजपुर: मासूम के लापता की सूचना पर मुसहर टोली पहुंचे रघुपति यादव,थाना प्रभारी और एसपी से की बात,परिजनों को बंधाया ढांढस।

rktvnews

Leave a Comment