RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर पंचायत भवन कल्याणपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

साइबर सुरक्षा, एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर दिया गया विशेष जोर।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)11 फरवरी।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं विज्ञान विभाग (NIC), गढ़वा के तत्वावधान में मंगलवार को पंचायत भवन कल्याणपुर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग”विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला सूचना-विज्ञान पदाधिकारी चंद्रशेखर पटेल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिवनारायण पासवान, सीएससी मैनेजर मनीष कुमार एवं कौशल किशोर, डीपीओ यूआईडी गिरीश्वर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय कर्मियों एवं आमजन को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज एआई का युग है, जहां तकनीक के माध्यम से सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधों की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट एक ओर वरदान है तो दूसरी ओर इसके दुरुपयोग से गंभीर खतरे भी उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में इंटरनेट और एआई का सुरक्षित, संतुलित एवं जिम्मेदार उपयोग अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना समय की मांग है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजन को एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग नैतिक, विधिसम्मत एवं रचनात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए ताकि समाज को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। उपस्थित सभी लोगों ने उनके द्वारा पढ़ी गई एआई प्रतिज्ञा को दोहराया।
कार्यशाला में डीपीओ यूआईडी गिरीश्वर सिंह एवं कौशल किशोर द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान कॉमन साइबर थ्रेट जैसे फिशिंग, विशिंग, फाइनेंशियल फ्रॉड, लॉटरी स्कैम, फेक एप्स, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, डीपफेक वीडियो आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हाइजीन, पब्लिक वाई-फाई, वीपीएन, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, यूपीआई सुरक्षा, क्रेडिट-डेबिट कार्ड एवं ऑनलाइन बैंकिंग को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए।
डीपीओ यूआईडी गिरीश्वर सिंह ने इंटरनेट के उद्भव एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि साइबर स्वच्छता अपनाकर मोबाइल, कंप्यूटर और व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखा जा सकता है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान मजबूत पासवर्ड, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण, सुरक्षित स्क्रीन लॉक, विश्वसनीय स्रोतों से एप डाउनलोड करने, संदिग्ध लिंक व ई-मेल से बचने तथा सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिवनारायण पासवान द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया अशोक चंद्रवंशी, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, विद्यालय की छात्राएं, प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम ने जिला स्वीप आईकॉन राष्ट्रीय स्तर कुश्ती खिलाड़ी रामपूजन सहनी के साथ मतदाता जागरूकता की कार्ययोजना पर चर्चा की।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति!जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 204 बालक व बालिकाओं ने चयन प्रशिक्षण/प्रतिभा चयन खोज में भाग लिया,चयनित खिलाड़ियों को एनआईएस कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

rktvnews

भारत में गरीबी कम होने का दावा एक क्रूर मज़ाक है।

rktvnews

खराब हेयर कट के लिए 2 करोड़ रूपए का मुआवजा बहुत ज्यादा- सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

निवेशकों के लिए है लॉन्ग टर्म स्टेबिलिटी प्लान : सागर अदाणी

rktvnews

संस्कृति मंत्रालय ने दिल्ली में सांसदों की हर घर तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment