
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 दिसंबर।डायट पिरौटा में खेल समेकित शिक्षा विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में खेल आधारित, गतिविधि एवं बाल केंद्रित शिक्षण को बढ़ावा देना है। कार्यशाला के प्रथम दिन प्रशिक्षुओं को खेल सामग्री के माध्यम से शिक्षण को रोचक एवं प्रभावी बनाने की जानकारी दी गई। श्रीअनिल कुमार एवं डॉ तनवीर खान ने प्रशिक्षुओं के समक्ष अपने विद्यालयों में अपनाए जा रहे खेल समेकित शिक्षण के प्रयोगों, गतिविधियों एवं अनुभवों को साझा किया।दूसरे सत्र में अनिल कुमार एवं डॉक्टर मोहम्मद सैयद अयूब ने खेल आधारित शिक्षाशास्त्र विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान खेल आधारित शिक्षाशास्त्र की परिभाषा, महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। प्राथमिक कक्षाओं के लिए गणित एवं हिन्दी की खेल आधारित गतिविधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। खेल गतिविधियों के माध्यम से गणित व हिन्दी पढ़ाने के सरल, रोचक एवं प्रभावी तरीकों को शिक्षकों को समझाया गया, जिसमें सभी शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।कार्यशाला के दूसरे दिन 20 दिसंबर को रेणु कुमारी एवं डब्लू कुमार ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद के महत्व एवं आवश्यकता पर विशेषज्ञ विजय द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एनसीएफ 2023 में शारीरिक शिक्षा और खेल-कूद को विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक माना गया है।साथ ही अंतिम सत्र में अनेक रोचक गतिविधियों के साथ सत्र का समापन किया गया प्राचार्य डॉ. सरिता शर्मा ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है।विद्यालयी शिक्षा में खेल को नियमित और अनिवार्य बनाया जाना चाहिए। समन्वयक राधा कुमारी ने कहा कि खेल शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।इससे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित होती है।सभी आमंत्रित विशेषज्ञों को उनके योगदान के लिए अंगवस्त्र/मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के प्राचार्य डॉ. सरिता शर्मा, डॉ. विरेन्द्र कुमार सिंह,राधा कुमारी, ज्योति किरण, सुनील कुमार , सुनील कुमार शर्मा, स्मिता कुमारी, डॉ निधि प्रिया एडमिन कसलटेन्ट दिव्या कुमारी एवं विकास नैन, ने भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
