RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में चतरा जिला राज्य में प्रथम।

उपायुक्त के नेतृत्व, सटीक रणनीति एवं जमीनी क्रियान्वयन से संभव हुई उपलब्धि।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)20 दिसंबर।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन में चतरा जिला ने राज्य स्तर पर एक नई पहचान स्थापित की है।
वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए जिले को 6448 लाभुकों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। प्रारंभिक चरण में सितंबर–2025 तक मात्र 868 लाभुक (16.25%) योजना से जुड़ पाए थे, जिसके कारण जिला राज्य रैंकिंग में 24वें पायदान पर था। यह स्थिति प्रशासन के लिए एक चुनौती थी।
इस चुनौती को अवसर में बदलते हुए उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने ICDS विभाग की समीक्षात्मक बैठक में स्पष्ट, व्यवहारिक एवं परिणामोन्मुख दिशा–निर्देश दिए। उनके नेतृत्व में योजना के व्यापक प्रचार–प्रसार, पंचायतवार विशेष कैम्प आयोजन तथा छुटे हुए पात्र लाभुकों की शत-प्रतिशत पहचान पर विशेष बल दिया गया।
उपायुक्त के मार्गदर्शन में अगस्त–2025 से निरंतर पंचायतवार कैम्प आयोजित किए गए। इन कैम्पों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं त्रुटिरहित पंजीकरण PMMVY पोर्टल पर सुनिश्चित किया गया। इसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि अल्प समय में 4166 लाभुक (64.57%) योजना से आच्छादित किए गए और चतरा जिला राज्य स्तर पर प्रथम पायदान (Rank–01) पर पहुंच गया।

उपायुक्त का वक्तव्य

उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केवल एक आर्थिक सहायता योजना नहीं, बल्कि माताओं और आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की नींव है। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र महिला वंचित न रहे। टीमवर्क, निरंतर मॉनिटरिंग और फील्ड स्तर पर समर्पित प्रयासों के कारण चतरा जिला आज राज्य में अग्रणी बन सका है। यह उपलब्धि पूरे जिले की है।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी का वक्तव्य

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा उपायुक्त के स्पष्ट निर्देशन एवं सतत समीक्षा के कारण ICDS तंत्र पूरी सक्रियता से कार्य कर सका। आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं एवं प्रखंड स्तरीय टीम के सामूहिक प्रयास से यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। हमारा लक्ष्य अब शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करना है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में चतरा जिले की यह उपलब्धि दर्शाती है कि दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जमीनी स्तर पर सक्रियता के माध्यम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Related posts

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नगर पंचायत द्वारा आम जनता के लिए गर्मी में पीने की पानी की व्यवस्था जगह जगह कराने पर भाई दिनेश ने आभार प्रकट किया।

rktvnews

राजस्थान: दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में 64.6 प्रतिशत, बाड़मेर में सर्वाधिक 74.25 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

एनएचपीसी को ‘पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2023’ की ‘वार्षिक रिपोर्ट’ श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

गढ़वा:धान अधिप्राप्ति में अनियमितता की शिकायत, मामले के जांचोपरांत की गई दंडात्मक कार्रवाई।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने किया थावे मंदिर परिसर और होमगार्ड ग्राउंड का निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं पर हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) की दूसरी बैठक आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment