RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त का जनता दरबार :ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

समस्याओं के समाधान को लेकर आमजनों को कार्यालय के चक्कर लगाना न पड़े।

उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में पेयजलापूर्ति समस्या के समाधान को लेकर नगर आयुक्त को दिया निर्देश।

जिले के सभी अंचलाधिकारी राजस्व व भूमि संबंधित मामलों का ससमय करे निराकरण।

देवीपुर अंचल से जुड़े मामले का त्वरित निराकरण करने का उपायुक्त ने अंचलाधिकारी को दिया निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)20 दिसंबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जनता दरबार में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पेयजलापूर्ति समस्याओं स जुड़े आवेदन का संज्ञान लेते नगर आयुक्त को ससमय समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया। आगे देवीपुर अंचल में जमीन पर्चा से जुड़े समस्या को संज्ञान में लेते हुए अंचलाधिकारी देवीपुर को त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही अपर समाहर्ता के माध्यम से जिले के सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि राजस्व व भूमि संबंधित मामलों का ससमय निराकरण करना सुनिश्चित कराए। आगे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। ज्ञात हो कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10ः30 से 11ः30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी की टीम व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ द्वारा नियोजित आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों के लिए समूह (टर्म) बीमा योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:देशी महुआ के शराब के साथ धन्धेबाज गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त की पहल पर ग्रामीण बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई 200 इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, आईसीडीएस को सौंपा।

rktvnews

भोपाल:अन्नदाताओं की मुस्कान ही सरकार की ताकत : मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

सारण:नये प्रमंडलीय आयुक्त ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment