RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

डॉ.श्रीनिवास शर्मा की स्मृति में काव्यतीर्थ महोत्सव संपन्न।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,13 मई।दिनांक 12 मई 23 को जनहित परिवार भोजपुर के तत्वावधान में दिवंगत सरस्वती सम्मान प्राप्त साहित्यकार डॉ.श्रीनिवास शर्मा की 15 वीं पुण्यतिथि पर जीवन ज्योति नर्सिंग होम , महावीर टोला, आरा के सभागार में काव्यतीर्थ महोत्सव 2023 का आयोजन डॉ किरण कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । देर शाम तक चले इस आयोजन में आरा, बक्सर, रोहतास, पटना से पधारे दर्जनों कवियों ने अपनी नूतन नवीन कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला साहित्यकार डॉ. रेणू मिश्रा एवं गायत्री सहाय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जनहित परिवार पत्रिका का कविता अंक-43 का भी विमोचन डॉ नितिन कुमार द्वारा किया गया। वही इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. दिवाकर पांडे को हिंदी तथा भोजपुरी में उनके विशिष्ट योगदान के लिए जनहित साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा गया।

हिंदी तथा भोजपुरी में विशिष्ट योगदान हेतु जनहित परिवार अकादमी सम्मान से नवाजे गए प्रोफेसर डॉ दिवाकर पांडेय।

सम्मान प्रस्ताव पर बोलते हुए जगत नंदन सहाय ने दिवाकर पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात उपस्थित कवियों ने अपनी नूतन नवीन कविताओं का पाठ किया। कविताओं का पाठ करने वालों में जगत नंदन सहाय, ओमप्रकाश केसरी पवन नंदन, डॉ. रेनू मिश्रा , डॉ. ममता मिश्रा, डॉ वीणा सिंह, नंदकिशोर सिंह कमल, अरविंद सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, रंजन कश्यप, राम प्रह्लाद तिवारी केहरी, जय नारायण पांडे, हरे राम सिंह, रमेश सिंह, अनिल राज, अलख अनाड़ी, मुक्तेश्वर उपाध्याय, कुंवर सिंह, ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा आदि प्रमुख थे। कवियों की समीक्षा करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्या महिला कॉलेज की डॉ. कमल कुमारी सिंह ने कहा कि प्रस्तुत कविताओं का मुख्य स्वर सामाजिक कुरीतियां, टूटते बिखरते परिवार, शहरीकरण की व्यथा के साथ-साथ गांव की ओर और स्वच्छ वातावरण में लौटने की गुहार है। इस अवसर पर संक्षिप्त वक्तव्य देने वालों में सिविल कोर्ट आरा के लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे, लक्ष्मी नारायण राय, डॉ मनोज रंजन, डॉ नितिन कुमार, डॉ. निशा कुमारी, डॉ. सपना राय, सारिका, गोपाल प्रसाद उर्फ साधु जी आदि प्रमुख थे। आगत अतिथियों का स्वागत भारतीय जीवन बीमा डीओ सुधीर कुमार एवं लोक गायक मुक्तेश्वर उपाध्याय ने किया। मंच संचालन भारत सरकार के अधिवक्ता अतुल प्रकाश ने तथा धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर सिंह कमल ने किया।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिंगदाओ में एससीओ बैठक के दौरान चीन के रक्षामंत्री से भेंट की।

rktvnews

भोजपुरी विकास मंडल ,सीवान के तत्वावधान मे भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकूर की 136 वीं जयंती मनायी गई।

rktvnews

म.प्र. में निवेश की अनंत संभावनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयास।

rktvnews

नई दिल्ली:जेआईसीए इंडिया के नए मुख्य प्रतिनिधि ताकुरो ताकेयूची ने सचिव देवेश चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

सुरक्षा पहले, विस्तार बाद में: सरकार ने सख्त उपायों के साथ परमाणु ऊर्जा को मजबूत किया है, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा

rktvnews

Leave a Comment