RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने डाक विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय फिलाटेली प्रदर्शनी DEOPEX-2025 का किया शुभारंभ।

डाक टिकट केवल एक संग्रहणीय वस्तु नहीं, बल्कि देश की कला, संस्कृति, इतिहास, विज्ञान एवं समकालीन घटनाओं का दस्तावेज:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

उपायुक्त ने डाक संग्रह की सराहना करते हुए कहा कि अनेक दुर्लभ एवं रोचक डाक टिकटों को देखने का अवसर मिला।

उपायुक्त ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों को किया पुरिस्कृत।

उपायुक्त ने बाबा मंदिर से जुड़ा स्पेशल कवर का किया अनावरण।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)18 दिसंबर।आज डाक विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय फिलाटेली प्रदर्शनी DEOPEX-2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा शामिल हुए। साथ ही फिलाटेली प्रदर्शनी DEOPEX-2025 में डाक टिकटों का अवलोकन करते हुए उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि डाक टिकटों के संग्रह और उनके अध्ययन को फिलैटली कहा जाता है। डाक टिकट केवल एक संग्रहणीय वस्तु ही नहीं, बल्कि देश की कला, संस्कृति, इतिहास, विज्ञान एवं समकालीन घटनाओं का दस्तावेज भी हैं। फिलाटेली जो पोस्टेज स्टैम्प्स का कलेक्शन और स्टडी है, उसे सभी शौकों का राजा भी कहा जाता है। साथ ही आज आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवा वर्ग, फिलाटेलिस्ट एवं आम नागरिकों के बीच डाक टिकट संग्रह के प्रति जागरूकता एवं रुचि बढ़ाना है। साथ ही आज प्रदर्शनी में मुझे भी अनेक दुर्लभ एवं रोचक डाक टिकटों को देखने का अवसर प्राप्त होगा। आगे उपायुक्त ने उपस्थित विभिन्न स्कूलों के बच्चों के उत्साहवर्धन करते हुए पोस्ट विभाग की गतिविधियों को समाज व प्रदेश में लोकप्रिय बनाने और फिलाटैली की उपयोगिता से अवगत कराया। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने पेंटिंग, क्विज़, पत्र लेखन आदि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पुरिस्कृत किया। वही इस प्रदर्शनी में धनबाद, रांची व देवघर सहित विभिन्न स्थानों से आए फिलेटलिस्टों द्वारा देश-विदेश के दुर्लभ, ऐतिहासिक एवं विषयगत डाक टिकटों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे पोस्टल सुपरिटेंडेंट एस.के मिश्रा, प्रो. सुरेश भारद्वाज, अध्यक्ष, पंडा धर्मरक्षा महासभा, रजत मुखर्जी, फिलाटेलिस्ट, शांतनु आजाद, डाक अधीक्षक, गुमला प्रमंडल, एस. के. मिश्र, डाक अधीक्षक, देवघर प्रमंडल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार एवं डाक विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

गिरीडीह:CSR गतिविधियों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अगिआंव में भाकपा(माले) ,प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें : राजू यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से बात की।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 अक्तूबर को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ‘सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को संबोधित करेंगे।

rktvnews

श्रावण के दूसरे सोमवार पर भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर पालकी में व श्री मनमहेश हाथी पर विराजित होकर अपने भक्तों के साथ नगर भ्रमण पर निकले।

rktvnews

Leave a Comment