RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह ने तरारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 दिसंबर।आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह द्वारा तरारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवास योजना से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्रों के शीघ्र निष्पादन को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में स्थापित सभी सोलर स्ट्रीट लाइट्स पूर्णतः क्रियाशील रहें तथा जिन लाइट्स में मरम्मत की आवश्यकता हो, उन्हें संबंधित एजेंसी के माध्यम से तत्काल दुरुस्त कराया जाए। इसके अतिरिक्त पंचायत स्तर पर निर्माणाधीन पुस्तकालय भवन के कार्य में तेजी लाने एवं अन्य लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड अंतर्गत तरारी, बिहटा, बड़कागांव एवं कुरमुरी पंचायत का भ्रमण कर योजनाओं की स्थलीय जांच की गई। इस दौरान उन्होंने कुरमुरी पंचायत में मॉडल महादलित टोला का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही बड़कागांव पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त द्वारा बड़कागांव पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन, बिहटा पंचायत स्थित WPU भवन, पैक्स केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। साथ ही तरारी पंचायत में स्थित खेल मैदान एवं जीविका VO भवन का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को उनके निराकरण एवं कार्यों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण एवं बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी तरारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी तरारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:मध्यप्रदेश के जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल की राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा से भेंट।

rktvnews

09 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस 2023 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने सभी संबंधित अधिकारियों संग की बैठक!मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में व्यवस्थाओं को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 अगस्त 24

rktvnews

भोजपुर:न्यायालय जिला दंडाधिकारी ने 37 अपराधकर्मीयों पर नोटिस किया निर्गत।

rktvnews

भोजपुर:प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment