RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं की हुई समीक्षा।

लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन करें-आशीष अमन

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )18 दिसंबर।जिला पदाधिकारी,दरभंगा कौशल कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में सहायक निदेशक,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, आशीष अमन की अध्यक्षता में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग,दरभंगा द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के समाज कल्याण विभाग के कार्यपालक सहायकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सहायक निदेशक ने योजनाओं में हुए हालिया बदलावों और तकनीकी विवरणों से सभी कार्यपालक सहायकों को अवगत कराया।
विशेष रूप से ‘मुख्यमंत्री नि:शक्तजन संबल योजना’ के तहत बैट्री चलित ट्राइसाइकिल के आवेदनों की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही इसके अलावा,सामान्य उपकरण वितरण और यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रखंड स्तर पर बैट्री चलित ट्राइसाइकिल योजना से सम्बंधित कुल 108 आवेदन लंबित हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित किए गए और सभी लंबित आवेदनों को 10 दिनों के भीतर निष्पादित करने का सख्त निर्देश दिया गया।
आशीष अमन ने संबंधित कर्मी कहा कि अब से यह समीक्षा बैठक हर महीने आयोजित की जाएगी।
कार्य शैली में सुधार लाने हेतु यह निर्णय लिया गया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष तीन कार्यपालक सहायकों को पुरस्कृत किया जाएगा,जबकि सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में एक फीडबैक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यपालक सहायकों ने जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों को साझा किया।
बैठक धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुई।बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सभी कर्मीगन उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ पहुंचने के साथ गंगा विलास क्रूज द्वारा अपनी पहली यात्रा पूरी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने फखरुद्दीन अली अहमद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

वैशाली:शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

rktvnews

दुमका:आम बागवानी योजना से बदली रघुवीर मंडल की जिंदगी, बंजर जमीन बनी आय का स्रोत।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानो की हौसला अफजाई करने के लिए भेजा मंत्रीगणों को।

rktvnews

बागपत:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों यथा होटल रेस्टोरेंट ढाबों पर चलाया गया अभियान!22 जनवरी को जनपद की समस्त मीट प्रतिष्ठान रहेंगे बंद।

rktvnews

Leave a Comment