RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:मेजर ध्यानचंद के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि से खेल प्रतियोगिता का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अगस्त।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खेल भवन सह व्यामशाला में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मदन नारायण सिंह ने हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित कर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया और जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण करा कर उद्घाटन किया। जिला पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, शारीरिक शिक्षक, विभिन्न खेल के प्रशिक्षक, खिलाड़ियों ने योगा कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर पुरे भारत में खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है खेल को अपने दिन चर्या में एक से दो घण्टा दे और अपने स्कूल, कालेज एवं मुहल्ला में लोगों को प्रेरित करें। मंच संचालन डॉ सुनील पाण्डेय उच्च विद्यालय मसाढ ने किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक अलख निरंजन ,आशीष मिश्रा, संजय कुमार सिंह ,कृष्ण कुमार सिंह, राजेश ठाकुर सचिव बुशु संघ, रतन कुमार सचिव हॉकी भोजपुर ,आनंद सिंह प्रशिक्षक कबड्डी, नीरज कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय कोच तीरंदाजी, कमलेश राम ,राजीव रंजन ,दिलीप कुमार ,सौम्या, आयुष ठाकुर, कुमार विजय सचिव क्रिकेट अकादमी भोजपुरी उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल : ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ की थीम के साथ हजारों नागरिकों ने योग से की दिनचर्या की शुरुआत

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से गोपनीय शाखा प्रभारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भारत को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (एआईबीडी) के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया।

rktvnews

भोजपुर:T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन बिहार के कार्यालय में फहरा तिरंगा।

rktvnews

बिहार सरस मेले में मिल रही सशक्तिकरण की पहचान से जीविका दीदियों के चेहरे पर खिल रही मुस्कान।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्यारंभ।

rktvnews

Leave a Comment