RK TV News
खबरें
Breaking News

वाराणसी:सातवें समूह ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, काशी और तमिल के ऐतिहासिक संबंधों को जाना।

RKTV NEWS/वाराणसी (उत्तर प्रदेश)14 दिसंबर।काशी तमिल संगमम् 4.0 में आए सातवें समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। दर्शन के पश्चात समूह ने अन्नक्षेत्र में श्री विश्वेश्वर का प्रसाद ग्रहण किया। समूह के आगमन पर काशी विश्वनाथ मंदिर के शास्त्रियों ने पुष्पवर्षा डमरू और वेदध्वनी के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी अथितियो ने ” हर हर महादेव ” और “जय विश्वनाथ” के साथ श्री विश्वेश्वर के चरणों में अपनी श्रद्धा व्यक्त की। स्वागत के उपरांत सदस्यों को मंदिर प्रशासन द्वारा काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर का विस्तृत भ्रमण करवाया गया।
भ्रमण के दौरान सभी ने धाम के ऐतिहासिक स्वरूप, स्थापत्य कला, नवनिर्मित सुविधाओं और निरंतर बढ़ती श्रद्धा-धारा के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण पूर्ण होने पर सभी अतिथियों के लिए मंदिर द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। अन्नक्षेत्र में परोसे गए प्रसाद ने सभी को काशी की सेवा-परंपरा और अतिथि-भावना का गहरा अनुभव कराया। काशी तमिल संगमम् के सातवें समूह का दर्शन और भ्रमण सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंधों को और सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। रविवार का दिन काशी और तमिल परंपराओं के संगम का महत्वपूर्ण प्रतीक बनकर स्मरणीय रहेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जीवन और भविष्‍यदृष्टि को समर्पित भव्य संगीतमय मल्टीमीडिया प्रस्तुति “नमोत्सव” के आयोजन ने अहमदाबाद को मंत्रमुग्‍ध कर दिया।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व रामजी प्रसाद सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं संवाद सभा का आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली:डाक विभाग और अमेजन ने लॉजिस्टिक्स सहयोग बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

छत्तीसगढ़:सैकड़ों मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा : आम जनता पस्त, लेकिन मोदी मस्त, उन्हें जाना ही होगा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 अगस्त 26

rktvnews

राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment