RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

राजनांदगांव : ट्रांसजेंडर्स ने लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने के लिए एक स्वर में दी सहमति।

RKTVNEWS/राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)04 अप्रैल।जिला पंचायत के सभाकक्ष में बहुत खुशनुमा माहौल रहा जब ट्रांसजेंडर्स ने आकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने के लिए एक स्वर में सहमति दी। जिला पंचायत के सभाकक्ष में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत ट्रांसजेंडर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 26 अप्रैल को जिले में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग को मतदान से जोडऩे के लिए स्वीप कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी सुरूचि सिंह ने ट्रांसजेंडर्स को जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में लोकतंत्र में मतदान के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। ट्रांसजेंडर्स वर्ग को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए यह स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रांसजेंडर लोगों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के साथ ही लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने को कहा गया। सभी ट्रांसजेंडर्स ने कहा कि मतदान हम सबका अधिकार है। यह लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। ट्रांसजेंडर्स ने मतदान केन्द्र में 26 अप्रैल को अवश्य मतदान करेंगे। ट्रांसजेंडर्स ने एक स्वर में इस लोकतंत्र के महापर्व पर अपना योगदान शत-प्रतिशत मतदान करने की सहमति दी और इस कार्य में जिला प्रशासन को अपना भरपूर सहयोग देने के लिए कहा।
ट्रांसजेंडर्स ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन में 26 अप्रैल 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्भीक और अन्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना जिले में शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। ट्रांसजेंडर्स ने नागरिकों को स्वीप कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के नारे लोकतंत्र के लिए मतदान राजनांदगांव का अभिमान, मोर वोट-मोर अधिकार, लोकतंत्र का करें सम्मान 26 अप्रैल को करें मतदान, जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की असली पहचान जैसे नारों से अपने मताधिकार का उपयोग करने का आव्हान किया गया।

Related posts

प्रसिद्ध समाजसेवी मुन्ना साईं की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2024-25’ की तैयारियों का अंतिम चरण आज नई दिल्ली में ‘पारंपरिक हलवा समारोह’ के साथ शुरू हुआ।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित।

rktvnews

भोजपुर ईसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा ने डेंगू जागरुकता दिवस को किया संबोधित।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत संचालित आदि सेवा पर्व कार्यक्रम का समापन- 17 से 02 अक्टूबर तक 399 गांवों में किया गया ग्राम सभा का आयोजन, विलेज एक्शन प्लान पर हुई चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment