देश मे चल रहे SIR व चुनाव सुधार पर आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सदन में रखी अपनी बात, कहा तत्काल देश में चल रहे SIR पर रोक लगया जाए और सभी चुनाव बैलेट पेपर हो।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 दिसंबर।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र में चुनाव सुधार पर अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 326, जो भारत के प्रत्येक वयस्क नागरिक को मताधिकार का अधिकार देता है, SIR संविधान के धारा 326 का घोर उल्लंघन किया है। हमारी माँग है कि पूरे देश में SIR पर तत्काल रोक लगाई जाए और बिहार विधान सभा चुनाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया की निष्पक्ष जाँच कराने के लिए संयुक्त संसदीय जांच समिति का शीघ्र गठन किया जाए।
उन्होंने कहा कि EVM मशीन की जगह बैलेट पेपर से देश में चुनाव कराए जाए और इलेक्ट्रोल बांड पर रोक लगाई जाए।
देश में अभी चुनावी धांधली की शुरुआत, मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की भागीदारी की जगह केंद्र सरकार के एक मंत्री को शामिल करके की गई। फिर चुनाव आयुक्त द्वारा, चुनावी गड़बड़ी करने पर, उन पर कोई मुकदमा नहीं चलेगा, का कानून बनाकर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का संहार करने का उन्हें अधिकार दे दिया।
सैया भए कोतवाल, अब दर काहे का।
सांसद ने कहा की मुकदमे के डर से मुक्त चुनाव आयोग और आयुक्त ने डंके की चोट पर बैंड बाजे के साथ SIR के हथियार से चुनावी डकैती की। बिहार विधान सभा चुनाव में हर विधान सभा में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने वाले सम्मानित बीस हजार वोटरों का नाम काटा गया, वोटर लिस्ट से तथा NDA के पक्ष में वोट डलवाने के लिए 10 हज़ार से ज़्यादा फर्ज़ी वोटरों का नाम जोड़ा गया।
एक करोड़ छप्पन लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हज़ार जो सरकार ने भेजा, 30 हज़ार करोड़ रु. भेजा। हर विधानसभा में 60 हजार महिलाओं को पैसा भेजा ।आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव के दिन तक भेजा गया। NDA ने सरकारी बजट के पैसे से भ्रष्ट तरीके से चुनाव लड़ा।
सरकारी बजट के धन और चुनाव आयोग के SIR के वोट प्रबंधन से भाजपा ने बिहार में अपनी सरकार बनाई हैं।
NDA ने बिहार चुनाव में जीविका दीदियों को भय दिखाकर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में कैडर की तरह इस्तेमाल किया।
मतगणना में 195 अगियांव विधानसभा के भकपा- माले उम्मीदवार को 95 वोट से और 193, संदेश विधानसभा से राजद उम्मीदवार को 27 वोट से हराने का षड्यंत्र किया गया। इनके पक्ष में पड़ने वाले बैलट पेपर को रद्द कर दिया।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार में 70 लाख मतदाताओं के नाम काटे, कितने विदेशी घुसपैठिये मिले?
जब से मोदी जी की सरकार बनी है, देश में भगदड़ मची है। नोटबंदी से जारी भगदड़, NRC, CAA, कोरोना काल के लॉकडाउन से होते हुए भाजपा ने SIR से पूरे देश में भूचाल मचा रखा है।

