दीप जलाओं !
दीप जलाओ मिलकर सब जन।
दूर करो अंधकार को तुम।
घर में रोशनी कर लो अपने।
इस दीपावली पर सब जन।।
घर का कचड़ा साफ करो तुम।
और मनको भी तुम शुध्द करो।
जगमग कर दो गली मौहल्ले।
और रोशन कर लो अपने घरको।
खुशीयाँ भर दो दिलों में सबके।।
इस दिपावली पर सब जन।।
घर-घर जाकर खुशीयाँ बाटो
और देते जाओं बधाईयाँ तुम।
तुम्हें मिलेगा सदा ही आशीष
अपने बड़े बूढ़े और गुरुजन का।
मिलजुल कर तुम रहो सभी जन
दीपावली के इस त्यौहार पर।
तभी मिलेगी धन संपदा तुमको
इस दिपावली के अवसर पर।।
दीप जलाओ मिलकर सब जन
दूर करो अंधकार को तुम।
घर में रोशनी कर लो अपने।
इस दीपावली पर सब जन।।

