RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: उपविकास आयुक्त ने वित्त वर्ष 2022-23 के पूर्व की लंबित विभिन्न योजनाओं की पंचायतवार की गहन समीक्षा।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)10 दिसंबर।उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा मंगलवार को प्रखंड कार्यालय देवीपुर के सभागार मे पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता आदि के साथ पंचायतवार प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना ,मनरेगा के अंतर्गत वित्त वर्ष 2022-23 के पूर्व की लंबित विभिन्न योजनाओं जैसे बिरसा सिंचाई संबर्धन कूप मिशन योजना, पोटो हो खेल योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, डोभा,टी.सी.बी आदि योजनाओं की पंचायतवार गहन समीक्षा की गयी एवं विभागीय निर्देश के आलोक में प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा विगत 5 साल कि सभी योजनाओं में अनिवार्य रूप से सूचनापट्ट लगाने का निर्देश दिया गया। साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवीपुर को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी योजनाओं में सूचनापट्ट लगवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक को पंचायत में संचिकाओं को उचित तरीके से संधारित करने एवं मनरेगा की सातअनिवार्य पंजीयों को एक सप्ताह में अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही समीक्षा के क्रम मे लंबित आवास योजनाओं को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। लाभुकों को स समय भुगतान करने एवम् आवास योजना का लगातार पर्यवेक्षण एवम् अनुश्रवण करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकार, देवीपुर को दिया गया।
इस समीक्षा बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड समन्वयक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवीपुर के साथ साथ डी आर डी ए,देवघर की निदेशक सागरी बराल, परियोजना पदाधिकारी प्रीति कुमारी, आदि उपस्थित थी।

Related posts

चित्तौड़गढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली चुनाव अधिकारियों की बैठक,इंटर बॉर्डर पर संयुक्त जांच करें – आलोक रंजन

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी संचालन कर जरुरतमंदों का करें उत्थान:राज्यपाल

rktvnews

बक्सर: चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में शामिल हुए डीएम और एसपी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नारनौल:जिला स्तरीय मलेरिया समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राजिम कुंभ कल्प के पहली बार सुनी और देखी जाएगी श्री राम मंदिर के 500 वर्षों का इतिहास!राजिम कुम्भ कल्प में 3 मार्च हो होगी प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment