RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

चतरा:जिले में पहली बार दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन।

विभिन्न जिलों से कुल 312 खिलाड़ियों ने लिया भाग।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)28 जून।पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवकार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवकार्य निदेशालय राँची झारखंड के तत्वाधान में उतरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन जवाहर-लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें प्रथम दिन विभिन्न जिला के 237 बालक एवं 75 बालिकाओं कुल 312 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बिभन्न खेल यथा फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी में भाग लिया। बताते चले कि यह चयन प्रतियोगिता दो दिवसीय है। जो बच्चे अभी तक प्रतिभा चयन में वंचित रह गए है वो 29 जून के प्रतिभा चयन में भाग ले सकते है। उक्त जानकारी जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय द्वारा दी गई।
चयन कर्ता के रूप में अध्यक्ष जिला क्रीड़ा पदाधिकारी चतरा, सचिव,जिला एथलेटिक्स संघ चतरा – सदस्य, जिला आर्चरी संघ चतरा, जिला फुटबॉल संघ चतरा, जिला खेल समन्वयक चतरा, प्रेरणा मिश्रा फुटबॉल प्रशिक्षक आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र चतरा, सुशीला कुमारी फुटबॉल प्रशिक्षक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग, निरज कुमार राय एथलेटिक्स प्रशिक्षक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग, बासुदेव उरांव फुटबॉल प्रशिक्षक खेलो इंडिया सेंटर चतरा, हेमंत कुमार आर्चरी प्रशिक्षक खेलो इंडिया सेंटर बोकारो, जुनैद खान शामिल थे।

Related posts

आरजेएस पीबीएच के स्वयं का स्वामी भाग दो में दीदेवार ने लोगों की शंकाओं का समाधान किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में 16वें वित्त आयोग का मेमोरेंडम तैयार करने हेतु बैठक ली।

rktvnews

भोजपुर:मैना सुन्दर भवन में आयकर दाताओं, व्यापारियों एवं आयकर अधिवक्ताओं के साथ एक गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

पटना:निलम्बन मुक्त हुए हिन्दी के लिए लड़ने वाले अधिवक्ता इन्द्रदेव प्रसाद ,साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने दी बधाई!

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन पुस्तक का हुआ विमोचन!बाल विवाह को समाप्त करना नैतिक जिम्मेदारी:सहायक निदेशक आलोक कुमार

rktvnews

Leave a Comment