RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )06 दिसंबर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के द्वारा प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों के सीलिंग आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, बहुजन समाजवादी पार्टी, बीजेपी, एनपीपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आजसू, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, राजद समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

“हमारी बालिकाएँ हमारी युवा शक्ति का महत्वपूर्ण अंग हैं”- उपराष्ट्रपति

rktvnews

यदि कानून के प्रारूप में अस्पष्टता या ‘ग्रे एरिया’ रहेगा तो न्यायपालिका के हस्तक्षेप की गुंजाइश बढ़ जाएगी, इसलिए लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग बिल्कुल स्पष्ट और निश्चित होनी चाहिए : लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला

rktvnews

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी तैयारियां पूर्ण: रुक्मणि रियार

rktvnews

चतरा:अनुकम्पा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल को ‘प्रख्यात सामाजिक वैज्ञानिक’ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट।

rktvnews

बक्सर: राज्यसभा सदस्य सह पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर का जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में आगमन।

rktvnews

Leave a Comment