RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला प्रशासन का जनता से सीधा संवाद: उपायुक्त कीर्तिश्री ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)05 दिसंबर।उपायुक्त कीर्तिश्री ने आज शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुँचे आमजनों की समस्याएँ सुनीं। भूमि विवाद, आवास, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों सहित अनेक मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष विस्तार से रखा।
उपायुक्त ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र समाधान मिल सके।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

रोहतास: घरेलू गैस की नहीं है कमी, कालाबाजारी से न खरीदे गैस, जिला प्रशासन की अपील।

rktvnews

भोपाल की पांच शख्सियत जीवन शैली सम्मान से सम्मानित।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त के निर्देशानुसार डीटीओ ने डुमरी और निमियाघाट जीटी रोड में संचालित भारी वाहनों और गैर जिम्मेदाराना ढ़ंग से संचालित वाहनों की जांच की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम की अध्यक्षता में ए.ई.एस. एवं परवरिश योजना की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

उद्योग विभाग,भोजपुर द्वारा बिहार स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment