RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में आरा नगर निगम की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 दिसंबर।जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में गुरुवार को आरा नगर निगम की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में वेन्डिंग ज़ोन के निर्माण, नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान के संचालन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था तथा शहरी सुविधाओं से संबंधित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नगर निगम द्वारा वेन्डिंग ज़ोन का निर्माण निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए तथा शहर के मुख्य बाज़ार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कचरा संग्रहण को समय पर सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश दिया। इसके अलावा नगर निगम को शहर की आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए गए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, नगर आयुक्त भोजपुर,सिटी मैनेजर नगर निगम आरा, कार्यपालक अभियंता नगर निगम, कार्यपालक अभियंता बुडको एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राज्य के स्थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यशाला में “अंकीय भावना नाट्य” पर व्याख्यान सुना।

rktvnews

बिहार:पटना : भैया दूज परम्परागत रूप से संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रांगण में फुटाब एवं फुस्टाब के आह्वान रहा जोरदार धरना प्रदर्शन।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी उदिता सिंह ने नगर निकाय की बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ एवं सीओ के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment