RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : बिहार मे बदलाव के लिए जन शक्ति जनता दल को दें आशीर्वाद : तेजप्रताप 

शाहपुर में सभा को संबोधित करते जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित हरि नारायण प्लस टू विद्यालय के खेल मैदान मे आयोजित जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को बेहतर बनाने तथा शिक्षा मे सुधार को लेकर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र से मदन यादव को आशीर्वाद देकर बिहार विधान सभा भेजें ताकि शाहपुर का विकास हो सके। उन्होंने शाहपुर के विधायक राहुल तिवारी को बहुरुपिया कहते हुए उनसे सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि विधायक शाहपुर मे जनता की सेवा करने के बजाय सैलून चलाते हैं शाहपुर की जनता के पैसे से। उन्होंने कहा कि विधायक शाहपुर की जनता का काम करने के बजाय कमीशन लेने का काम करते हैं। पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद यादव को जेल भेजवाने का काम शिवानंद तिवारी ने किया है जिनका जनता सूद सहित हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि  आज स्कूल में शिक्षक पढाने की जगह खैनी बना रहे हैं तथा मिड डे मील मे छिपकिली गिरने का बहाना बनाकर बच्चों के भोजन की राशि हङप ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान अस्पताल में छापा मार कर नकली दवा पकङा था। आज बिहार में सिर्फ अफसरशाही है। जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। सिर्फ घोषणा व लॉलीपॉप मिल रहा है। उन्होंने अपने को दुसरा लालू प्रसाद यादव बताया। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष मदन यादव बिना भेदभाव के शाहपुर के विकास को लेकर दिन रात लगे हुए हैं। ऐसे समर्पित कार्यकर्ता को वोट देकर जितायें। भोजपुरिया जन मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संगठन प्रभारी गोरख नाथ अकेला ने जन शक्ति जनता दल का दामन थाम लिया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करने वालो में जन शक्ति जनता दल महिला मोर्चा की अर्चना भारती, प्रदेश प्रवक्ता अनामिका, गुडु लाल सहित कई नेता तथा कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री से यूनिसेफ की भारत मे प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने की शिष्टाचार भेंट, झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ के कार्यों की दी जानकारी।

rktvnews

दरभंगा:जाले प्रखण्ड के श्री भाई लाल भारत जनता उच्च विद्यालय परिसर में हुआ रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सेवानिवृत्ति पर प्रयोगशाला प्रभारी भरत सिंह को सम्मानित कर दी गई विदाई।

rktvnews

अमेरिका की फंडिंग बन्द होने से बीमार होता विश्व स्वास्थ्य संगठन।

rktvnews

एनसीसी भाग्य को सौभाग्य में बदलने का मार्ग प्रशस्त करती है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment