
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 नवंबर।आज 29 नवंबर 2025 को आरा,पूर्वी नवादा स्थित भाकपा-माले नगर कार्यालय क्रांति पार्क में भाकपा-माले के पूर्व महासचिव का• सुब्रत दत्त उर्फ जौहर व उनके साथ शहीद हुए डा०निर्मल व का• राजेंद्र प्रसाद उर्फ़ रतन जी को उनके 50 वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई!
श्रद्धांजलि सभा का संचालन नगर सचिव सुधीर सिंह ने किया!श्रद्धांजलि सभा के दौरान सबसे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई!
सभा के श्रद्धांजलि सभा भाकपा-माले जिला कार्यलय सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि भाकपा-माले के पूर्व महासचिव का.सुब्रत दत्त उर्फ जौहर ने नक्सलबाड़ी में भाकपा-माले पर आंदोलन के दमन के बाद फिर से पार्टी को संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा!इन्हीं दूरदर्शी नेताओं के योगदान के कारण ही आज भाकपा-माले भारत के मौजूदा परिस्थितियों में पूंजीपतियों और तानाशाही सरकार के खिलाफ क्रांतिकारी विपक्ष की जिम्मेदारी निभाती हुई नजर आ रही है!
उन्होंने कहा कि कामरेड जौहर,निर्मल व रतन इसी लड़ाई के आदर्श रहे हैं! उनकी प्रेरणा से ही भाकपा-माले ने आज के दौर में अपनी भूमिका निभाते हुए संविधान व लोकतंत्र की रक्षा और पूंजीवाद-फासीवाद के खिलाफ संघर्ष की अगुआई की है!
भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर ने कहा कि कामरेड जौहर,निर्मल व रतन 1974 में दमन के दौर में किसान आंदोलन को संगठित करने के काम में लगे रहे!1975 में पुलिस द्वारा उनकी हत्या कर दी गई!
उन्होंने कहा कि आज देश उससे भी बड़े उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है!ऐसे वक्त में हमें पूरी ताकत लगा कर अपने देश की साम्प्रदायिक फासीवादी सरकार के खिलाफ लाल झंडे के नीचे संगठित होकर संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा!मोदी के खिलाफ किसानों,मजदूरों,छात्र-युवाओं व महिलाओं के आंदोलन को और मजबूत करते हुए हमें एक बड़े जनसमूह को अपने साथ जोड़ना है।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भाकपा-माले राज्य कमेटी क्यामुद्दीन अंसारी,इंसाफ मंच के नेता अजय गांधी,ऐक्टू नेता बालमुकुंद चौधरी,इंनौस जिलाध्यक्ष निरंजन केसरी,एरिया सचिव रणधीर राणा,नगर कमेटी सदस्य मिल्टन जी,राजेन्द्र यादव,संतविलास राम,रौशन कुशवाहा,कलावती देवी,बब्लू गुप्ता,राजू प्रसाद,अनिल वर्मा,राहुल गुप्ता,अजय कुमार,रितेश कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे!
