RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अलका सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का हुआ शुभारंभ।

बेटियां हुनरमंद होगी तो तेजी से आगे बढ़ेंगी : अभिनव पाण्डेय

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर।गीधा पूर्वी महादलित टोले के सामुदायिक भवन में नई आशा द्वारा “अलका सिलाई सह पढ़ाई केंद्र” का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन न्यूज पिंच के फाउंडिंग एडिटर अभिनव पांडेय ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चियां, महिलाएं और स्थानीय बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के दौरान अभिनव पांडेय ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से वंचित समुदाय की बच्चियों और महिलाओं को सिलाई के साथ-साथ बुनियादी शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने नई आशा की जरूरतों को समझते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र में टेबल–कुर्सी एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाएगी। उन्होंने कहा, कि संस्था उन परिवारों के लिए मिसाल बनेगी, जिन्हें अब तक ऐसे संसाधनों से वंचित रखा गया था। हमारी कोशिश है कि यहां की हर बेटी आत्मनिर्भर बने। सभी को संस्था द्वारा फॉर्मल ड्रेस और शॉल प्रदान किया गया।
पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश ने बच्चियों और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह केंद्र सिर्फ सिलाई सीखने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्म सम्मान और शिक्षा का नया द्वार है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि हर महिला और हर बच्ची यहां आकर एक नई दिशा पाए। सिलाई के साथ-साथ नियमित पढ़ाई भी कराई जाएगी, जिससे वे भविष्य में अपने पैरों पर खड़ी होकर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में यह संस्था सिलाई प्रशिक्षण के क्षेत्र में जिले की मॉडल संस्था बनेगी। इसी क्रम में अलका हार्मोनी फाउंडेशन के प्रमुख राजीव भटनागर ने भी महिलाओं को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चियों और महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। आने वाले महीनों में हम प्रशिक्षण व्यवस्था को और आधुनिक बनाएंगे तथा डिजिटल लर्निंग को भी इसमें शामिल करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि यहां से प्रशिक्षित हर महिला आत्मनिर्भर बनकर एक प्रेरणा बने। ग्रामीणों का मानना है कि यह संस्था उनकी बेटियों के भविष्य को नई दिशा देगी और गांव के सामाजिक तथा आर्थिक परिवेश में सकारात्मक बदलाव लाएगी। मौके पर धरमू राम, कुंदन कुमार सिंह, सिलाई प्रशिक्षिका लवली देवी, पत्रकार दीपक कुमार सिंह, कृष्ण कुमार रंजन और दीपक गुप्ता उपस्थित थे।

Related posts

मोतिहारी:विश्व मच्छर दिवस पर सदर अस्पताल परिसर में नर्सिंग छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली।

rktvnews

भोजपुर:जूनियर लीग मैच में आरा क्रिकेट अकादमी (B) को हराकर एवेंजर्स क्रिकेट क्लब बना विजयी।

rktvnews

छत्तीसगढ़:संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने डिप्टी सीएम से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

चितौड़गढ़:चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषणा के साथ ही जिले में भी आदर्श आचार संहिता लागू।

rktvnews

रायपुर : हाथ नहीं, पैरों से मुख्यमंत्री को वर्षा ने बांधी राखी।

rktvnews

Leave a Comment