RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:रजिस्टर्ड मोबाइल से ही कराएं गैस बुकिंग।

25 हजार से अधिक सिलेंडर स्टॉक में।

RKTV NEWS /बेतिया (पश्चिमी चंपारण)14 अप्रैल।अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस की बुकिंग केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही कराएं। यदि बुकिंग में परेशानी हो रही हो तो पहले अपने मोबाइल नंबर का ई-केवाईसी अवश्य करवा लें, उसके बाद ही बुकिंग प्रक्रिया पूरी करें।
उन्होंने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता को बुकिंग या डिलीवरी से संबंधित कोई समस्या आती है तो वे जिला प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर 06254-247002 एवं 06254-247003 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
श्री सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में जिले में 25,412 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं की मांग आसानी से पूरी की जा रही है। बीते 24 घंटों में 9,625 सिलेंडरों की सफल होम डिलीवरी की गई है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गैस आपूर्ति में बैकलॉग की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। जिले की सभी तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल बुकिंग क्रम के आधार पर ही सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करें।
प्रशासनिक सतर्कता का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि प्राप्त 40 शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को भेज दिया गया है, ताकि उनका शीघ्र समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जा सके।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 17 जुलाई 24

rktvnews

समस्तीपुर:सुभाष बाबू ने देश को आजाद कराया : डाॅ लाभ

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की योजना ‘विज्ञान धारा’ को मंजूरी दी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने 10वीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया भव्य उद्घाटन।

rktvnews

मतदान केन्द्र से 2 किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी वाले मतदाताओं के लिए उपलब्ध करायें परिवहन सुविधा: के. रवि कुमार

rktvnews

भोजपुर:डिजिटल श्री कृष्ण लीला:फुलों एवं अबीर होली की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने बांधा समां।

rktvnews

Leave a Comment