RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जमीन दो-आवास दो आंदोलन के तहत भाकपा-माले ने आरा अंचलाधिकारी के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन!शहरी गरीबों भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दे सरकार,बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये अतिक्रमण के नाम पर गरीब को उजाड़ना बंद करे सरकार-माले

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)26 जुलाई।आज भाकपा-माले नगर कमेटी की ओर से जमीन दो-आवास दो आंदोलन के तहत पांच सूत्री मांगों को लेकर आरा अंचलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन अबरपुल से निकलकर शहर के विभिन्न मांगों से होते हुए आरा अंचलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचा इस प्रदर्शन में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल थे।वहां पहुंचने के बाद सभा आयोजित किया गया।सभा का संचालन भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने किया।प्रर्दशन के दौरान गरीबों को 5 डिसमिल जमीन देना होगा,अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए हटाया जाना बंद करो,सभी गरीब भूमिहीनों को आवास देने की गारंटी करनी होगी!वास की जमीन और आवास के अधिकार के लिए कानून बनाओ,सिंगही स्थिति 3 बिगहा नगर निगम की जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त करा गरीबों में वितरित करो आदि नारे लगाए जा रहे थे!प्रदर्शन के दौरान भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि 2022 तक सभी गरीबों का अपना आवास होगा लेकिन उन्हें आवास देने के बजाए सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये उजाड़ा जा रहा है!आगे माले नेताओं ने कहा कि शहर में गरीब भूमिहीनों की बड़ी आबादी रहती है जो जमीन व मकान के अभाव में किसी तरह अपना जीवन बसर करते हैं,बहुत सारे लोगों का अपना घर व जमीन नहीं है जिनके पास कुछ जमीन भी है लेकिन परिवार के बढ़ने से उन्हें रहने के लिए घर नहीं है।बहुत सारे गरीब सरकारी जमीन पर बसे तो है लेकिन इन गरीबों को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ा जा रहा है जबकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों को नहीं उजाड़ा जाए!सरकार ने यह भी कहा था कि सभी गरीबों को 3 डिसमिल जमीन दी जाएगी एवं उनकी आवास की व्यवस्था की जाएगी लेकिन आज भी बहुत सारे गरीब इस योजना से वंचित है!आरा नगर निगम का 3 बिगहा जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किया गया है जो जिला प्रशासन खाली कराने में असक्षम है जबकि गरीबों उजाड़ने में जिला प्रशासन जरा भी देर नहीं करती है!आगे माले नेताओं ने कहा कि शहरी गरीबों को पांच डिसमिल जमीन व आवास देने की गारंटी करे नहीं तो आगे आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन खड़ा करेगा माले!प्रदर्शन में राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला‌ कमेटी सदस्य गोपाल प्रसाद,अमित कुमार बंटी,बालमुकुंद चौधरी,दीना जी,अभय कुशवाहा,नगर कमेटी सदस्य राजेंद्र यादव,रामाशंकर प्रसाद,बब्लू गुप्ता,संतविलास राम,सोनेलाल,धनंजय कुमार सिंह,अमित मालाकार,पंकज कुशवाहा,सुमेश्वर सिंह,कलावती देवी,अली अहमद,लव कुमार,भोदा यादव,सफी आलम,आशानंद यादव,अशोका देवी,आरती देवी,दया देवी,पिंकी देवी सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।

Related posts

गढ़वा:शीतलहर और कड़ाके की ठंड की वजह से बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा होटल ढाबों और अवैध रूप से मदिरापान कराने और करने वालों पर कार्यवाही।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के विचारों के विपरीत है वर्तमान दौर की राजनीति: सांसद, सुधाकर सिंह

rktvnews

गढ़वा:यातायात नियमो के प्रति जागरूकता को लेकर किया गया रोड सेफ्टी काउंसलिंग।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का किया शुभारंभ।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत ने ‘आशा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना: सम्मान के साथ कार्याधिकार को सुरक्षित करना’ विषय के साथ महिलाओं पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment