बक्सर/बिहार 22 अगस्त।आज दिनांक 22 अगस्त 2023 को जिला दण्डाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 26/2023 प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के विद्यालय अध्यापक नियुक्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा के विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल आयोजन हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में संयुक्त ब्रीफिंग आहूत की गई।
परीक्षा दिनांक 24.08.2023 एवं दिनांक 25.08.2023 को दो-दो पाली में (यथा प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाहन से 12:00 बजे मध्याहन तक एवं द्वितीय पाली 03:30 बजे अपराहन से 05:30 बजे अपराहन तक) आयोजित की जायेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 01 घंटा पूर्व ( प्रथम पाली में 9:00 बजे पूर्वाहन एवं द्वितीय पाली में 02:30 बजे ) तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। जिलें में कुल प्रथम पाली के लिए 13 परीक्षा केंद्र (7110 पुरुष अभ्यर्थी) एवं द्वितीय पाली के लिए 17 परीक्षा केन्द्र (8920 महिला अभ्यर्थी) है। सभी अभ्यर्थियों से अपील किया जाता है कि ससमय परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें। प्रथम पाली के लिए 07:30 बजे पूर्वाहन से एवं द्वितीय पाली के लिए 01:00 बजे अपराहन से परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रारंभ होगा।
एक बेंच पर दो से अधिक उम्मीदवार नहीं बैठेंगे तथा एक बेंच से दूसरे बेंच की समान्तर दूरी कम से कम तीन फीट अवश्य होनी चाहिए।
किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई, गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसे सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
आयोग द्वारा उक्त परीक्षा की सूचिता बनाये रखने के लिए मोबाइल जैमर की व्यवस्था प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर की जायेगी। केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक सुनिश्चित करेंगे कि जैमर प्रथम पाली के लिए 09:00 बजे पूर्वाहन से 12:30 बजे अपराहन तक तथा द्वितीय पाली के लिए 02:30 बजे अपराहन से 06:00 बजे संध्या तक कार्यरत है।
सभी केन्द्राधीक्षक सभी परीक्षा कक्ष में कार्यरत दीवाल घडी निश्चित रूप लें लगवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया गया कि बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा उपलब्ध कराये गये अनुदेश पुस्तिका में वीक्षकों के लिए दिये गये निर्देशों का प्रतिनियुक्त वीक्षकों के दायित्वों से अवगत कराते हुए अक्षरश: अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए 500 परीक्षार्थी की संख्या पर एक स्टैटिक दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 500 से अधिक परीक्षार्थी पर अतिरिक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 26/2023 प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के विद्यालय अध्यापक नियुक्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर में कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष में सम्पूर्ण प्रभार में सुश्री शशि सिंह, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बक्सर (मो0 7007680226) रहेंगी एवं उनके सहयोग हेतु श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) बक्सर (मो0 8178423056, 8586091520) रहेंगे।
बिहार राज्य एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी सभी प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड द्वारा अपने परीक्षा केन्द्रों पर आने एवं जाने के लिए यात्रा करेंगे। जिलें में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचनें हेतु समुचित मार्ग दर्शन हेतु रेलवे स्टेशन बक्सर एवं बस अडडा बक्सर पर परीक्षा तिथि दिनांक 24.08.2023 एवं दिनांक 25.08.2023 को प्रातः 06:00 बजे से स्थिति सामान्य होने तक को-ऑडिनेटर/कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
परीक्षा तिथि को यातायात सुगम रूप से संचालित हो साथ ही परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई ट्रैफिक जाम न हो, इसे प्रभारी यातायात बक्सर सुनिश्चित करेंगे।
अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि एक अग्निशमन वाहन जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय बक्सर एवं एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना बक्सर एवं डुमराँव थाना चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल बक्सर को निर्देश दिया गया कि बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 26/2023 प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के विद्यालय अध्यापक नियुक्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 24.08.2023 एवं दिनांक 25.08.2023 को पूर्वाहन 09:00 बजे से अपराहन 07:00 बजे तक बक्सर जिलें के बक्सर शहर एवं डुमराँव में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमण्डल दण्डाधिकारी का दायित्वः- परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की दूरी तक अनुमण्डल दण्डाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव धारा 144 द0प्र0सं0 लागू करेंगे। परीक्षा की तिथि दिनांक 24.08.2023 एवं दिनांक 25.08.2023 को परीक्षा केन्द्रों के आस पास फोटो स्टेट दुकानों को परीक्षा समाप्ति तक बंद कराना सुनिश्चित करेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपतिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे।
असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि एक एम्बुलेंस एवं चिकित्सक टीम जीवनरक्षक दवाओं के साथ तैयार हालत में रखेंगे।
परीक्षा के सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में परीक्षा तिथि दिनांक 24.08.2023 एवं दिनांक 25.08.2023 को बक्सर अनुमण्डल अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर (मो0 9473191241), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर (मो0 6207926802, 9431800090) तथा डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव (मो0 9473191242), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव (मो0 9431800091) रहेंगे। परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एंव कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हो रहा है।
परीक्षा के दौरान वरीय प्रभार में डॉ0 महेन्द्र पाल, उप विकास आयुक्त, बक्सर (मो0 9431818347) एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बक्सर (मो0 6207926801, 9431800092) रहेंगे।
बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 26/2023 प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के विद्यालय अध्यापक नियुक्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 36 स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक/पुलिस पदाधिकारी, दिनांक 24.08.2023 एवं दिनांक 25.08.2023 प्रथम पाली के लिए 07 जोनल दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, दिनांक 24.08.2023 एवं दिनांक 25.08.2023 द्वितीय पाली के लिए 09 जोनल दण्डाधिकरी/पुलिस पदाधिकारी एवं 13 सुरक्षित पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

previous post
