RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: शिक्षक राकेश कुमार को उच्च विद्यालय कड़ारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक का मिला पदभार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 19 जुलाई। आज इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय,कड़ारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में जिला परिषद माध्यमिक शिक्षक राकेश कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया।
विदित हो की इसके पूर्व उक्त पद पर डॉ उमा शंकर सिंह थे जिनकी प्रोन्नति उपरांत पदस्थापित विद्यालय में योगदान हेतु विरमित किए जा चुके थे। इस पद वरीयता क्रम अनुसार बिहार सरकार के शिक्षा विभाग पटना के द्वारा जारी पत्र में वरीय शिक्षक राकेश कुमार को प्रोन्नति देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार दिया गया है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में पदभार ग्रहण करने पर राकेश कुमार को सभी शिक्षकों ने जिनमे मुख्य रूप से अरुण जी,रवि जी,श्याम जी,गजेंद्र जी,पंकज जी,विनिता जी,अनिता जी,प्रिया जी, इंदू जी,मंगलेश जी,सरोज जी, अमित जी,प्रमोद जी,उमेश जी,सुनील जी, इंदू रानी,अंजली जी, रूही जी, इशरत जी,अर्चना जी,मंजू जी,निधि प्रिया,संजीदा जी आदि शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके पूर्व के कार्यकाल की प्रशंसा की साथ ही उपरोक्त पद पर कार्य करते हुए विद्यालय के उतरोतर विकास हेतु आशा जाहिर की।
पदभार के उपरांत राकेश कुमार ने विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों संग विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा व्यवस्था को ले एक बैठक भी की।

Related posts

स्कूल सीरीज: यूपी-एमपी के शासकीय स्कूलों की जमीनी हक़ीकत उजागर कर रहा बुंदेलखंड 24×7

rktvnews

बक्सर: डीएम ने विश्वामित्र होटल बक्सर में पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों का किया स्थल निरीक्षण,कार्य प्रगति पर असंतोष,कारण बताओ नोटिस का निर्देश।

rktvnews

18 सितंबर को बक्सर में रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

गोवर्धनपूजा / दलिद्दर खेदाई / भैया दूज (पिड़िया)।

rktvnews

भोजपुर: महाकुंभ के मद्देनजर वरीय अधिकारियों ने किया आरा जंक्शन का दौरा।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन: महिला ई-रिक्शा चालकों को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

Leave a Comment