RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड) 31 अक्टूबर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पिछले बैठक में दिए गए निदेशों के अनुपालन की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो भी वाहन सरिया लेकर चलते हैं, उनके सरिया के अंतिम छोर पर लाल कपड़ा अवश्य बंधा हो, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। उपायुक्त ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई वाहन बिना लाल कपड़े के सरिया लेकर चलता पाया जाता है, तो ऐसे वाहनों को तत्काल जब्त (सीज) किया जाए।
बैठक में उपायुक्त ने दुमका–पाकुड़ मुख्य मार्ग एवं पुसारो से फूलो-झानो चौक तक क्षतिग्रस्त सड़क को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं ब्लाइंड टर्न्स पर कन्वैक्स मिरर लगाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी प्रमुख सड़कों पर बने पोर्ट होल्स (गड्ढों) को चिन्हित कर उनकी मरम्मत कराई जाए।
उपायुक्त ने हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया पूरी कर आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को भेजें।
बैठक में यह जानकारी दी गई कि वाहन जांच अभियान के माध्यम से सितंबर माह में कुल ₹15 लाख 43 हजार रुपए का राजस्व संकलित किया गया है। उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच करें तथा नियम उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विद्यालयों के वाहनों की सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूल बसों की जांच की जाए कि उनका परिचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो रहा है या नहीं। बैठक में बताया गया कि अब तक 16 विद्यालयों की बसों की जांच की जा चुकी है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी विद्यालय बसों का रंग पीला होना अनिवार्य है। साथ ही एक माह के भीतर सभी स्कूल बसों की खिड़कियों पर ग्रिल लगाई जाए, ताकि बच्चों की यात्रा पूर्णतः सुरक्षित हो सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्दिष्ट अवधि में यदि बसों पर ग्रिल नहीं लगाई जाती है, तो ऐसे वाहनों का परिचालन रोक दिया जाएगा।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पुलिस पदाधिकारीगण, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कहानी पाठ प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन कर बोले पूर्व कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार ,इस देव भूमि में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करना गौरव की बात।

rktvnews

दरभंगा:”नयी चेतना अभियान –पहल बदलाव की ओर” कार्यक्रम का डी.एम. ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:भोजपुरिया जन मोर्चा ने अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में किया पैदल मार्च दिया धरना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:खुशियों की दास्तां:कक्षा 10 वीं की शिवि गुप्ता ने 492 अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रवीण्य सूची में नौवां स्थान किया अर्जित।

rktvnews

जीविका दीदियों संग एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment