RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत , पहुंची जिला पार्षद मीना कुमारी व जनसुराज नेता घनश्याम राय।

RKTV NEWS/सहार (भोजपुर)30 अक्टुबर। प्रखंड अंतर्गत पेरहाप गांव निवासी शिक्षक सुशील कुमार राय उर्फ पुतुल राय की ह्रदय आघात से अचानक मौत हो गई है । वे बी एल ओ का कार्य कर रहे थे । वर्तमान मे सहार प्रखंड के बंशीडिहरी गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बतौर प्रखंड शिक्षक पदस्थापित थे । घटना के बारे मे बताया जाता है कि अचानक तबियत खराब के समाचार पर परिजन पटना अस्पताल ले गये लेकिन रास्ते मे हीं उन्होने दम तोड दी ।ग्रामीण बताते हैं कि मृतक के पिता स्व सुरेंद्र राय भी शिक्षक थे जिनकी भी मौत हार्ट अटैक से ही वर्ष 2008 में करबासीन गांव के समीप हो गई थी । इधर घटना की खबर सुनकर सहार-पूर्वी की जिला पार्षद मीना कुमारी व जनसुराज के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अधिवक्ता घनश्याम राय मृतक के घर पहुंच कर परिजनो को ढाढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया । इन नेताओ ने कहा कि मृतक की पत्नी को अनुकम्पा पर नौकरी दिलाने की दिशा मे सकारात्मक पहल की जाए गी । मृतक अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री के अलावा पत्नी व माता छोड़कर स्वर्गवासी हुए हैं ।

Related posts

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज नई दिल्ली में आसियान-भारत मोटा अनाज महोत्सव प्रदर्शनी का दौरा किया।

rktvnews

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ!3 से 31 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जाएगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान।

rktvnews

मै सदन का सदस्य रहूं या ना रहूं,मै भारत के लोगों की लोकतांत्रिक अवाज की रक्षा करता रहूँगा -राहुल गांधी ।

rktvnews

ऑल इंडिया अभिवावक संघ अध्यक्ष राकेश रॉय ने रक्षा बंधन पर दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 अगस्त 25

rktvnews

Leave a Comment