RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड के दो मामलों में वांछितो को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्तों संग पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव

आरा/भोजपुर 04 दिसंबर। भोजपुर पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र के हत्या कांड के दो मामलों में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एसपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्वंत नगर थाने में 2 दिसंबर को दर्ज कांड संख्या 494/23 के बारे में बताया की उद्वंत नगर थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी सिंटू कुमार जिनका केंद्रीय विद्यालय के बगल में खटाल है जहां 1 दिसंबर की रात्रि करीब 8 बजे दक्षिण इकौना के निरंतर सिंह और छोटू सिंह उर्फ अजीत सिंह उनके खटाल में जाकर कुछ खाने पीने लगे जिसपर सिंटू सिंह और उनके पिता रामायण सिंह ने उन्हें बाहर जाकर खाने के लिए बोला जिसको लेकर विवाद छिड़ गया और चले गए फिर कुछ देर बाद निरंतर सिंह अपने अन्य लोगो के साथ आकर गाली गलौज करने लगे और इसी बीच सिंटू सिंह के पिता रामायण सिंह को गोली मार दी जिसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया।पटना पहुंचने पर चिकित्सकों ने रामायण सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर वादी सिंटू कुमार ने उद्वंत नगर थाने में अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिनकी गिरफ्तारी के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना एवं सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित विशेष टीम ने उक्त घटना में संलिप्त 2 अभियुक्तों निरंतर सिंह और छोटू सिंह उर्फ अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
वही पुलिस अधीक्षक ने दूसरी घटना जो बड़हरा थाना में दर्ज 3 दिसंबर के कांड संख्या 686/23 के बारे में बताया की बड़हरा थाना के नथमलपुर की प्रियंका देवी ने अपने पति अखिलेश राम की 2 दिसंबर की संध्या में घर पर ही उपजे आपसी विवाद में देवर कमलेश राम और उनके ससुर के बीच उपजे विवाद में कमलेश राम द्वारा ससुर पर चाकू से प्रहार के बीच बचाव में वादिनी के पति अखिलेश राम की सीने में चाकू लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थीं। जिसे लेकर वादिनी ने हत्या करने के आरोप में अपने देवर कमलेश राम के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था जिसकी गिरफ्तारी हेतु सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर अभियुक्त कमलेश राम की गिरफ्तारी की गई और हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया गया।

Related posts

नारनौल:प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को नशा, हानियां एवं नैतिकता पर की चर्चा।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन पर दिया जोर।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों से बातचीत की।

rktvnews

धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता एवं भाईचारे को करते हैं प्रबल:मंत्री रावत

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बीएमपी2 से बीएमपी2एम के 693 आयुध उन्नयन के लिए एवीएनएल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बक्सर:नाथ बाबा घाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment