RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार :मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से किया संवाद ,गांवो के विकास में जीविका दीदियों की उप्लब्धियों की तारीफ की।

RKTV NEWS /पटना (बिहार)22 मार्च।“उन्नत बिहार विकसित बिहार” की थीम के साथ बिहार दिवस समारोह का शुभारंभ शनिवार को गाँधी मैदान, पटना में हो गया।इस समारोह में विभिन्न विभागों के साथ ही जीविका पवेलियन भी सुसज्जित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका पवेलियन में लगे विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में चलाये जा रहे गतिविधियों की तारीफ़ की और स्टॉल पर उपस्थित ग्रामीण महिलाओं से बिहार के उत्तरोत्तर विकास में सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने जीविका पवेलियन में उपस्थित जीविका दीदियों से संवाद किया ।अपने संवाद कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से उनके द्वारा किये जा रहे गतिविधियों और कार्यों की जानकारी ली और उनसे आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर और प्रगति करने की अपील की।मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बिहार को बुलंद और ऊँचाई पर ले जाने के लिए अहम् योगदान देने को कहा ।
बिहार दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका पवेलियन में जीविका के तहत संस्थागत निर्माण एवं क्षमतावर्धन, वित्तीय समावेशन, सामाजिक विकास, सतत जीविकोपार्जन योजना , कृषि, नीरा, स्वास्थ्य एवं पोषण, गैर कृषि , जीविकोपार्जन एवं रोजगार विधा के तहत चलाई जा रही गतिविधियाँ तथा बिहार ग्रामीण विकास सोसाईटी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा एवं जल जीवन हरियाली अभियान के तहत किये जा रहे विकासात्मक कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।इन विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रदर्शनी की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका हिमांशु शर्मा ने जानकारी प्राप्त की । बिहार दिवस के अवसर पर हिमांशु शर्मा ने स्वच्छ बिहार –समृद्ध बिहार की प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गंगा स्वच्छता रथ और डिजिटल कबाड़ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोक गीत और जन-जागरूकता अभियान से संबंधित गीतों की प्रस्तुति की गई ।
जीविका के सामाजिक विकास विधा के द्वारा “स्वप्नदर्शी- काबिल- कमाऊ-कामयाब युवा बिहार हेतु दीदी की लाइब्रेरी में साप्ताहिक वेबिनार श्रृंखला का शुभारंभ” किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व ग्रामीण विकास सचिव एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अमरजीत सिन्हा ने “21वीं सदी में ग्रामीण युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल एवं उद्यमिता के अवसर: मनपसंद करियर और सफलता की राह” विषय पर अपने विचार साझा किया । दीदी की लाईब्रेरी से जुड़े शिक्षार्थियों ने कैरियर निर्माण से जुड़े सवाल भी पूछा जिसका जवाब श्री सिन्हा ने दिया।श्री सिन्हा ने बताया कि कैसे सही मार्गदर्शन और संसाधनों के उपयोग से ग्रामीण युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस वेबिनार का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया गया, जिसमें 100 “दीदी की लाइब्रेरी” केंद्रों से जुड़ी लगभग 5500 छात्र-छात्राएं,महिलाएं एवं युवा शामिल हुए।

Related posts

गिरीश जौहर वितरण और राजस्व प्रमुख के रूप में ज़ी स्टूडियो में हुए शामिल।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग के रक्षा एवं अंतरिक्ष आयुक्त से भेंट की।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अषाढ़ी एकादशी पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 दिसंबर 25

rktvnews

Leave a Comment