RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन, समन्वय समिति द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अक्टूबर।शुक्रवार को इंडिया गठबंधन, समन्वय समिति द्वारा आरा के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस अवसर पर आरा लोकसभा सांसद सुदामा प्रसाद, राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक राम, भाकपा-माले के जिला सचिव जवाहर लाल तथा वीआईपी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश बिंद, राजद के जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने इंडिया गठबंधन के मजबूत समन्वय पर जोर देते हुए बिहार की जनता से एकजुट होकर एनडीए सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। साथ ही, इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण घोषणाओं का भी जिक्र किया गया।
सांसद सुदामा प्रसाद ने उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन एक मजबूत परिवार है। तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से बिहार का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया। जबकि एनडीए में सीएम चेहरे को लेकर खुली जंग छिड़ी हुई है। अमित शाह ने खुलेआम कहा है कि विधायक दल अपना नेता खुद चुनेंगे, फिर फैसला होगा। नीतीश कुमार को भाजपा ने ठेंगा दिखा दिया है। चिराग पासवान, जीतन राम मांझी जैसे सहयोगी अपनी-अपनी दुकान चला रहे हैं। हम जनता से कहते हैं, इस खस्ता डबल इंजन को फेंकने का समय आ गया है।
राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि जनप्रिय नेता तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा घोषित किया और मुकेश साहनी को डिप्टी सीएम। यह एकता भाजपा की साजिशों को चूर-चूर कर देगी। राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां एकजुट हैं। तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं की आशा हैं, जो 5 लाख नौकरियां दे चुके हैं।उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है, भाजपा खुद उन्हें सड़क पर ला देगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि गठबंधन की एकता अपराजेय है और एनडीए का पतन तय है। इंडिया गठबंधन का यह समन्वय बिहार की राजनीति बदल देगा। तेजस्वी युवा हैं, प्रतिबद्ध हैं, और बिहार को आगे ले जाएंगे।
जिला सचिव जवाहर लाल ने कहा कि वामपंथी शक्तियां गठबंधन की रीढ़ है और एनडीए का लूटराज समाप्त होने वाला है। तेजस्वी को सीएम चेहरा घोषित करना हमारी एकजुटता का परिचय है और एनडीए पर तमाचा। हमारी सरकार बनेगी तो मजदूर-किसान-युवाओं के हितों की रक्षा होगी। 06 नवंबर को मतदान में इंडिया गठबंधन समर्थित उम्मीदवारों को जिताएं, ताकि बिहार तेजस्वी के नेतृत्व में नया दौर शुरू कर सके।

Related posts

गिरीडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी,गुलाम समदानी ने जमुआ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न राइस मिलों का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

साम्प्रदायिक मेल

rktvnews

भोजपुर:मांगो के पूरे नही होने तक कार्य बहिष्कार रहेगा जारी: संघर्ष मोर्चा

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की जोधपुर एवं उदयपुर संभाग के विधायकों के साथ बैठक।

rktvnews

ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए श्री गिरिराज सिंह ने समर्थ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

बसंत मोरे अंगना !

rktvnews

Leave a Comment